Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चीनी सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को लाइव फुटेज भेजने वाले दो आईएसआई समर्थित जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ ; तीन गिरफ्तार

दो हाई-टेक चीनी सीसीटीवी कैमरे, चार मोबाइल फोन और वाई-फाई सेट बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 17:55 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के दौरान संगठित अपराध और सीमा पार से संचालित जासूसी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित दो अलग-अलग जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ये मॉड्यूल संवेदनशील सैन्य ठिकानों की लाइव फुटेज पाकिस्तान आधारित हैंडलरों तक पहुंचाने के लिए हाई-टेक चीनी सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर रहे थे। 

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक ऑपरेटिव को गिरफ्तार कर पहले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उसके कब्जे से 4जी कनेक्टिविटी वाला एक चीनी सीसीटीवी कैमरा और सोलर प्लेट बरामद की गई। 

वहीं, कपूरथला पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को विदेशी हैंडलरों से जुड़े चार मोबाइल फोन, एक सिम-आधारित सीसीटीवी कैमरा और एक वाई-फाई सेट के साथ गिरफ्तार कर दूसरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ये मॉड्यूल विभिन्न स्थानों पर रणनीतिक रूप से सिम-आधारित और सौर ऊर्जा से संचालित सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे, ताकि रक्षा बलों से जुड़े संस्थानों सहित संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलरों को लाइव फुटेज भेजी जा सके। 

उन्होंने कहा, “ये चीनी कैमरे ऑफ-ग्रिड निगरानी के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि ये पारंपरिक वायरिंग के बजाय 4जी कनेक्टिविटी और सौर ऊर्जा के जरिए काम करते हैं।” काउंटर इंटेलिजेंस ऑपरेशन में गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा, निवासी गांव सहांके, फिरोजपुर के रूप में हुई है। 

कपूरथला पुलिस द्वारा किए गए दूसरे ऑपरेशन में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सोना, निवासी दोना मट्टर, फिरोजपुर और संदीप सिंह उर्फ सोनू, निवासी गांव छांगा खुर्द, फिरोजपुर के रूप में हुई है। एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर सिमरतपाल सिंह ढींडसा ने बताया कि सुखविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक सिम कार्ड और सोलर प्लेट के साथ एक सीसीटीवी कैमरा बरामद किया है।

कपूरथला मॉड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि आर्मी कैंट के पास निगरानी संबंधी सूचना के आधार पर मॉडल टाउन, कपूरथला स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सैन्य गतिविधियों की निगरानी के लिए नजदीकी खंभे पर सिम-आधारित कैमरा लगाने हेतु दुकान किराए पर ली थी।

एसएसपी ने यह भी बताया कि जांच में सामने आया है कि ‘फौजी’ नाम से पहचाने गए पाकिस्तान स्थित हैंडलर ने कैमरा लगाने के लिए आरोपी को 35,000 रुपये दिए थे। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी संदीप सिंह नशा तस्करी में भी शामिल था, जिसने उसी पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा ड्रोन के जरिए भेजी गई 1 किलो हेरोइन की सप्लाई के लिए 50,000 रुपये प्राप्त किए थे।

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले थाना सिटी कपूरथला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और 61 तथा आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर नंबर 138 दिनांक 28/4/2026 और थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर में बीएनएस की धारा 152 तथा आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 9 के तहत एफआईआर नंबर 26 दिनांक 29/4/2026 दर्ज किए गए हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD