Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र मात्र राजनीतिक सर्कस एवं भगवंत मान सरकार की नाकामी

वायदाखिलाफी से उपजे जनआक्रोश से ध्यान भटकाने का प्रयास : तरुण चुग

Tarun Chugh, BJP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 17:59 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 1 मई को बुलाए गए पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को “खजाने की लूट और एक बेवजह राजनीतिक सर्कस” करार दिया। उन्होंने कहा कि अपनी बिखरती पार्टी और डगमगाते विधायकों को संभालने के लिए एवं पंजाब सरकार की नाकामी, नालायकी, वायदाखिलाफी, माफियाराज, गैंगस्टर राज एवं उगाही तंत्र से उपजे जन आक्रोश से ध्यान हटाने के लिए भगवंत मान सरकार विधानसभा जैसे पवित्र सदन का दुरुपयोग कर रही है।

चुग ने कहा, “मान साहब, सत्र बुलाने से पहले पंजाब को बताइए कि चार साल में ‘बदलाव’ के नाम पर आपने पंजाब को किस हाल में पहुंचाया है। भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और अंदरूनी कलह से आपकी पार्टी खुद ही अविश्वास में डूबी हुई है।”उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर सरकार गंभीर है तो मजदूर दिवस पर दिखावे की राजनीति छोड़कर कर्मचारियों के डीए और बकाया के लिए Rs. 15,000 करोड़ तुरंत जारी करे।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए चुग ने कहा कि पंजाब में दोनों दल “नूरा कुश्ती” खेल रहे हैं। “दिल्ली में दोस्ती और पंजाब में विरोध का नाटक कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस पूरी तरह विफल विपक्ष साबित हुई है।”

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधते हुए चुग ने कहा, “बाजवा जी, मुख्यमंत्री के चुटकुलों पर ताली बजाना बंद कीजिए। जनता ने आपको सवाल पूछने के लिए नेता प्रतिपक्ष जैसा जिम्मेदार पर दिया है, आपदा पार्टी की लूट की स्क्रिप्ट का हिस्सा बनने के लिए नहीं।” 

सच यह है की आपदा पार्टी का जन्म कांग्रेस के पापों से हुआ और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सत्ता में पहुंचे और ज्ञात रहे की 2024 में आप पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। ‘गद्दार’ की बहस पर पलटवार करते हुए चुग ने कहा, “पंजाब जानता है असली गद्दार कौन हैं। 

गद्दार वे हैं जिन्होंने पंजाब के सपनों को कुचला, खनन माफिया के जरिए Rs. 20,000 करोड़ लूटे, युवाओं का भविष्य छीना।” उन्होंने आगे कहा, “गद्दार वे हैं जिन्होंने 50 महीने बीत जाने के बाद भी महिलाओं को वादा किया गया आर्थिक सहयोग नहीं दिया, हजारों करोड़ का बकाया लटका हुआ है। 

किसानों से MSP और कर्ज माफी के वादे झूठ साबित हुए। शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति के नाम पर सिर्फ धोखा हुआ।” चुग ने आरोप लगाया कि “आज पंजाब पर Rs. 4.75 लाख करोड़ का कर्ज चढ़ा दिया गया है और राज्य को वर्षों पीछे धकेल दिया गया है।” 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने ही भीतर बिखर रही है। “इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के संस्थापक चेहरे आज साथ नहीं हैं। नींव के पत्थर हट चुके हैं और अब जर्जर ढांचा खड़ा है।” न्यायलय प्रकरण पर केजरीवाल की राजनीति पर निशाना साधते हुए चुग ने कहा, “भारत का लोकतंत्र किसी आरोपी की इच्छा से नहीं चलता। 

यह संविधान और न्याय प्रक्रिया से चलता है। अदालत तय करेगी कि न्याय कैसे होगा, न कि कोई आरोपी।” चुग ने कहा कि पंजाब की जनता सब देख रही है और 2027 में आपदा और कापदा दोनी को इसका करारा जवाब देगी।

 

Tags: Tarun Chugh , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD