Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीडीएस की इंग्लैंड यात्रा : आरएएफ वैली में तैनात होंगे भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर

Military, Indian Army, General Anil Chauhan, Chief of Defence Staff, CDS
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 16:09 IST

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान बीते दिनों ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर थे। यह भारतीय सीडीएस की पहली आधिकारिक ब्रिटेन यात्रा थी। इस यात्रा को दोनों देशों के रक्षा संबंधों में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। रक्षा विशेषज्ञों ने इसे ब्रिटेन और भारत के बीच रक्षा सहयोग में एक अहम कदम बताया है।

19 से 21 अप्रैल की तीन दिवसीय इस यात्रा में जनरल चौहान ने ब्रिटेन के शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें की। ब्रिटेन के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एयर चीफ मार्शल सर रिचर्ड नाइटन ने यहां उनका स्वागत व मेजबानी की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और भविष्य की सैन्य योजनाओं पर गहन चर्चा हुई।

इस यात्रा के दौरान जनरल चौहान ने ब्रिटेन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, मंत्रियों, शिक्षाविदों और थिंक टैंकों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इसके अलावा ब्रिटिश रक्षा उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत हुई, जिसमें रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, रोजगार के अवसर सृजित करने और आर्थिक विकास को गति देने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

दोनों देशों ने इस बात पर जोर दिया कि रक्षा सहयोग न केवल सुरक्षा को मजबूत करता है, बल्कि आर्थिक साझेदारी को भी बढ़ावा देता है। जनरल चौहान ने इस दौरान प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज का भी दौरा किया। वहां उन्होंने ग्लोबल स्ट्रेटेजिक प्रोग्राम और पिनेकल कोर्स के अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों से मुलाकात की।

ये कार्यक्रम भविष्य के वरिष्ठ सैन्य और सरकारी नेतृत्व को तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। इस संवाद के जरिए भारत ने अपने रणनीतिक दृष्टिकोण और वैश्विक सुरक्षा पर विचार साझा किए। गौरतलब है कि भारत और ब्रिटेन के बीच रक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। दोनों देशों के बीच 10 साल का रक्षा औद्योगिक रोडमैप पहले ही तैयार किया जा चुका है।

यह रोडमैप भविष्य में सहयोग के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है। एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत भारतीय सैन्य प्रशिक्षक पहले से ही ब्रिटेन की तीनों अधिकारी प्रशिक्षण अकादमियों में तैनात हैं। वहीं आने वाले समय में भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग प्रशिक्षकों को ब्रिटेन के आरएएफ वैली में तैनात किया जाएगा। यह कदम दोनों देशों के बीच सैन्य प्रशिक्षण और आपसी समझ को और मजबूत करेगा।

आज के जटिल वैश्विक सुरक्षा माहौल में भारत और ब्रिटेन के बीच यह बढ़ता रक्षा सहयोग बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों देश मिलकर न केवल अपनी सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता में भी महत्वपूर्ण योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जनरल अनिल चौहान ने यूके के रक्षा राज्य मंत्री ल्यूक पोलार्ड से भी मुलाकात की।

इस मुलाकात में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में आधुनिक युद्धों के बदलते स्वरूप, आधुनिक सैन्य चुनौतियों और सैन्य-से-सैन्य सहयोग को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सीडीएस ने यहां इंडो-पैसिफिक मामलों की राज्य मंत्री सीमा मल्होत्रा के साथ भी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान भारत-यूके साझेदारी, रक्षा औद्योगिक रोडमैप और प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा से जुड़े सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

खासतौर पर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उभरती चुनौतियों का मिलकर सामना करने के लिए दोनों पक्षों ने समन्वय बढ़ाने पर सहमति जताई। बैठकों में साइबर, इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। इन महत्वपूर्ण मुलाकातों से पहले जनरल चौहान ने यूके में एक उच्चस्तरीय राउंडटेबल सम्मेलन का नेतृत्व भी किया।

इसमें कई प्रमुख अधिकारी, थिंक टैंक्स और विशेषज्ञों शामिल हुए। राउंडटेबल सम्मेलन का विषय ‘भारतीय सैन्य परिवर्तन: चुनौतियां और अवसर’ था। अपनी यात्रा के दौरान जनरल चौहान को औपचारिक ‘सेरेमोनियल स्टेप लाइन’ सम्मान दिया गया। उन्होंने यूके में भारत के उच्चायुक्त से भी मुलाकात की। 

 

Tags: Military , Indian Army , General Anil Chauhan , Chief of Defence Staff , CDS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD