Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- 'ये विकास नहीं, विनाश है'

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 15:46 IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट निकोबार द्वीप विकास' परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह विकास नहीं, बल्कि विकास की भाषा में छिपा हुआ विनाश है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीडियो में ग्रेट निकोबार द्वीप के जंगल में घूमते हुए नजर आए। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज मैंने ग्रेट निकोबार की यात्रा की। ये मेरी जिंदगी के सबसे अनोखे जंगल हैं। ऐसे पेड़ जो हमारी यादों से भी पुराने हैं। 

ऐसे जंगल जिन्हें उगने में कई पीढ़ियां लग गईं। इस द्वीप के लोग भी उतने ही खूबसूरत हैं, चाहे वे आदिवासी समुदाय हों या वहां बसने वाले लोग, लेकिन उनसे वह सब छीना जा रहा है जिस पर उनका हक है।" उन्होंने पोस्ट में लिखा, "सरकार यहां जो कर रही है, उसे वह 'प्रोजेक्ट' कहती है। 

लेकिन मैंने जो देखा, वह कोई प्रोजेक्ट नहीं है। यह लाखों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने की तैयारी है। यह 160 वर्ग किलोमीटर का वर्षावन है जिसे खत्म होने के लिए छोड़ दिया गया है। ये ऐसे समुदाय हैं जिनकी अनदेखी की गई, जबकि उनके घर उनसे छीन लिए गए। 

यह विकास नहीं है। यह तो विकास की भाषा में छिपा हुआ विनाश है।" राहुल गांधी ने पोस्ट में यह भी कहा कि ग्रेट निकोबार में जो कुछ हो रहा है, वह सबसे बड़ा घोटाला और इस देश की प्राकृतिक व आदिवासी विरासत के खिलाफ सबसे गंभीर अपराधों में से एक है।

उन्होंने कहा, "इसे रोका जाना चाहिए। और इसे रोका जा सकता है, अगर भारतीय भी वही देखें जो मैंने देखा है।" राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार द्वीप के कैंपबेल बे में स्थित श्री सिंह सभा गुरुद्वारे का भी दौरा किया। यहां उन्होंने मत्था टेका और अरदास की। इसके अलावा, राहुल गांधी ने गुरुद्वारा परिसर में कई लोगों से मुलाकात भी की।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD