Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा सुवखते रसनहेड़ी में बैच टाइप हॉट मिक्स प्लांट का किया दौरा

जून 2026 तक राज्य की 45,000 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण कार्य होगा पूरा: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab, Rasanheri, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 18:38 IST

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज सुवखते लांडरां–चुन्नी मार्ग पर रसनहेड़ी स्थित बैच टाइप हॉट मिक्स प्लांट का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने प्लांट की कार्यक्षमता बढ़ाने और गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने के लिए अपनाए जा रहे तंत्र के बारे में जानकारी ली।

दौरे के संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में 45,000 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण के आदेश दिए गए हैं, जिसके तहत पूरे प्रदेश में सड़कों के सुधार का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि इस मिक्सिंग प्लांट की दैनिक क्षमता लगभग 800 टन है। 

यह भी बताया गया कि एक किलोमीटर प्लेन रोड (18 फीट चौड़ी) पर लगभग 450 टन प्रीमिक्स सामग्री की आवश्यकता होती है। वर्तमान में राज्य में लगभग 100 हॉट मिक्स प्लांट अपनी पूरी क्षमता से कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने राज्यभर के हॉट मिक्स प्लांट संचालकों से अपील की कि वे प्लांट को सुबह 5 बजे ही शुरू कर दिया करें, ताकि उत्पादन क्षमता और बढ़ाई जा सके। 

खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालातों के चलते सड़क निर्माण के लिए आवश्यक लुक (बिटुमेन) की उपलब्धता रिफाइनरियों के साथ समन्वय बनाकर सुनिश्चित की जा रही है। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इस समय राज्य में सड़कों के निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है, ताकि मानसून के आगमन से पहले 30 जून 2026 तक यह कार्य पूर्ण किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता का कार्य सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए। इस अवसर पर विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ गगनदीप सिंह सहित चीफ इंजीनियर, एक्सियन और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab , Rasanheri , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD