Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईएनएस सुदर्शनी ने कैनरी द्वीप समूह के लास पाल्मास में पोर्ट कॉल पूरा किया

Militry, Navy, Indian Navy, INS Sudarshini, Las Palmas, Canary Islands, Spain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

स्पेन , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 13:34 IST

भारतीय नौसेना के नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी ने 26 अप्रैल, 2026 को कैनरी द्वीप समूह के लास पाल्मास में अपना तीन दिवसीय ऐतिहासिक पड़ाव पूरा किया, जो लोकायन 26 समुद्री अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्पेनिश द्वीपसमूह की इस यात्रा ने समुद्री कूटनीति और पेशेवर सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर ने कैनरी द्वीप नौसेना कमान के प्रमुख रियर एडमिरल सैंटियागो डी कोल्सा ट्रूबा से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नौसेनाओं के बीच सुदृढ़ होते द्विपक्षीय संबंधों और गहरी होती साझेदारी को रेखांकित किया गया। पोर्ट कॉल के दौरान, जहाज आगंतुकों के लिए खुला था, जिसमें स्थानीय समुदाय और भारतीय प्रवासी समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

भारत की गौरवशाली समुद्री विरासत को प्रदर्शित करते हुए आगंतुकों को जहाज का निर्देशित दौरा कराया गया। इससे उन्हें समुद्री यात्रा के अमूल्य अनुभव प्राप्त हुए और समुद्री मित्रता के बंधन मजबूत हुए। आईएनएस सुदर्शनी अब अपने अगले गंतव्य-मिंडेलो, केप वर्डे के लिए रवाना हो रही है, जो अटलांटिक पार यात्रा शुरू करने से पहले अफ्रीका में उसका अंतिम पड़ाव होगा।

पश्चिम एशिया, भूमध्य सागर, यूरोप और अफ्रीका की नौसेनाओं के साथ सात बंदरगाहों पर भ्रमण और समुद्री देशों के साथ सहयोग बढ़ाने की यह यात्रा भारतीय नौसेना की विभिन्न देशों के बीच मित्रता और परस्पर विश्वास के सेतु बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

Tags: Militry , Navy , Indian Navy , INS Sudarshini , Las Palmas , Canary Islands , Spain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD