Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया

 

फीफा वर्ल्ड कप : स्पेन दमदार खेल के साथ फाइनल में पहुंचा, सेमीफाइनल में फ्रांस को दी 2-0 से मात

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Spain, France, Mikel Oyarzabal, Pedro Porro, Arlington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

आर्लिंग्टन , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 15:05 IST

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस हार के बाद अब फ्रांस की टीम तीसरे स्थान पर रहने के लिए मुकाबला करेगी। फ्रांस का सामना दूसरा सेमीफाइनल हारने वाली टीम से होगा। स्पेन ने विश्व कप के इतिहास में यह दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है।

इससे पहले, टीम ने साल 2010 में फाइनल का टिकट हासिल किया था और खिताब को अपने नाम करने में सफल रही थी। मैच की शुरुआत में फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया और किलियन एम्बाप्पे ने स्पेन के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। हालांकि, मुकाबले में पहली सफलता स्पेन के हाथ लगी। 19 वर्षीय खिलाड़ी लामिन यमाल को रोकने के प्रयास में फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने फाउल कर बैठे, जिसके चलते स्पेन को पेनल्टी मिल गई।

मैच के 22वें मिनट में मिकेल ओयरजाबल ने बिना कोई गलती किए पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए स्पेन को मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद फ्रांस ने पहले हाफ में बराबरी करने की काफी कोशिश की, लेकिन टीम स्पेन के डिफेंस को नहीं भेद सकी। दूसरे हाफ में स्पेन का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला।

मैच के 58वें मिनट में स्पेन के खिलाड़ी पेड्रो पोरो ने शानदार गोल करते हुए स्पेन की बढ़त को 2-0 कर दिया। 0-2 से पिछड़ने का दबाव साफतौर पर फ्रांस के खेल में नजर आया। टीम के कोच ने डेजिरे डुए और रयान चेर्की को मैदान पर उतारकर मैच की स्थिति को बदलने का प्रयास किया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

एम्बाप्पे ने कई बार स्पेन के डिफेंस को भेदने की कोशिश की, लेकिन हर बार विपक्षी टीम के गोलकीपर उनाई सिमोन उनके आगे चट्टान की तरह खड़े नजर आए। फ्रांस की टीम निर्धारित 90 मिनट में कोई गोल नहीं कर सके और स्पेन ने मुकाबले को 2-0 से अपने नाम करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। खिताबी मुकाबले में अब स्पेन का सामना अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Spain , France , Mikel Oyarzabal , Pedro Porro , Arlington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD