Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर

 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हार के साथ वर्ल्ड कप को दी विदाई, कहा- अपना बेस्ट दिया, कोई पछतावा नहीं

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Cristiano Ronaldo, Spain, Portugal, Arlington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

आर्लिंगटन , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 15:04 IST

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने साफ कर दिया है कि उनका फीफा विश्व कप का सफर अब खत्म हो गया है। उन्होंने पुष्टि की कि स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल की हार के साथ उन्होंने अपना आखिरी विश्व कप खेल लिया है। अब वह सातवें विश्व कप में नहीं खेलेंगे। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने अपने विश्व कप करियर में कुल 27 मैच खेले।

इस मामले में उनसे आगे केवल अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी हैं, जिन्होंने 30 विश्व कप मैच खेले हैं। हालांकि, रोनाल्डो अपने शानदार करियर में विश्व कप ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं कर सके। उन्होंने विश्व कप में 27 मैचों में 11 गोल किए और कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए। वह विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

इस विश्व कप में उन्होंने तीन गोल किए। इनमें उज्बेकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल की 5-0 की जीत में दो गोल शामिल थे। साथ ही उन्होंने पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भी गोल किया। क्रोएशिया के खिलाफ पेनल्टी पर किया गया उनका यह गोल पुर्तगाल को अंतिम-16 तक ले गया। मैच के बाद स्पोर्ट टीवी से बातचीत में रोनाल्डो ने कहा, "मैं ठीक हूं।

दुख सिर्फ इस बात का है कि हमारा विश्व कप इस तरह खत्म हुआ। लेकिन जैसा मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, मैंने अपना पूरा दम लगाया और मुझे इस बात का कोई पछतावा नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "एक फुटबॉलर की जिंदगी ऐसी ही होती है। कभी जीत मिलती है तो कभी हार। हमें आगे बढ़ते रहना होता है। यह मेरा आखिरी विश्व कप था।

अब मैं अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लूंगा।" रोनाल्डो ने पहली बार 2006 के जर्मनी विश्व कप में हिस्सा लिया था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने ईरान के खिलाफ अपना पहला विश्व कप गोल किया और पुर्तगाल को 40 साल बाद सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने 2010 (दक्षिण अफ्रीका), 2014 (ब्राजील), 2018 (रूस) और 2022 (कतर) के विश्व कप में भी खेला और हर संस्करण में कम से कम एक गोल किया।

रोनाल्डो ने कहा, "मैं कल सुबह भी बिना किसी पछतावे के उठूंगा। मैंने पुर्तगाल के लिए तीन बड़े खिताब जीते हैं (एक यूरोपीय चैम्पियनशिप और दो यूईएफए नेशंस लीग)। मेरे आने से पहले पुर्तगाल ने कभी कोई बड़ा खिताब नहीं जीता था। इसलिए मुझे अपने करियर पर गर्व है। मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। अब एक नया दिन होगा और जिंदगी आगे बढ़ेगी।"

रोनाल्डो ने 2016 में पुर्तगाल को यूरोपीय चैम्पियनशिप जिताने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा उनकी टीम ने दो बार यूईएफए नेशंस लीग का खिताब भी जीता। हालांकि, विश्व कप ट्रॉफी उनके करियर की सबसे बड़ी अधूरी ख्वाहिश बनकर रह गई। विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 में रहा, जब अपने पहले ही टूर्नामेंट में वह पुर्तगाल को सेमीफाइनल तक ले गए थे।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Cristiano Ronaldo , Spain , Portugal , Arlington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD