Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

अदा शर्मा फिल्म 'गवर्नर' में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

Adah Sharma, Governor, Manoj Bajpayee, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 14:49 IST

अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ काम करके बहुत खुश हैं। इसके साथ ही, अभिनेत्री ने मनोज बाजपेयी की खूब प्रशंसा की। मनोज बाजपेयी के साथ पहली बार काम करने के बारे में अदा शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए ​​कहा, "वह (बाजपेयी) इस फिल्म का चेहरा हैं।

वह 'गवर्नर' में गवर्नर का रोल निभा रहे हैं।" फिल्म में अपने किरदार के बारे में अदा शर्मा ने कहा, "मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करके बहुत खुश हूं। हमारे डायरेक्टर चिन्मय मंडलेकर बहुत अच्छे हैं, जो खुद भी एक शानदार एक्टर हैं। मेरे किरदार में भी एक अच्छा सरप्राइज है और यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया।"

बता दें कि 23 अप्रैल को मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह ने यह पोस्टर रिलीज किया। चिन्मय मंडलेकर की ओर से निर्देशित फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' के पहले पोस्टर में मनोज पीछे से नजर आ रहे हैं। वह एक बैग लेकर कॉरिडोर में चल रहे हैं।

इसके साथ टैगलाइन है, 'अगर मैं फेल हुआ... तो इंडिया फेल हो जाएगा', जो एक जबरदस्त लीगल ड्रामा की ओर इशारा करती है। पोस्टर में एक हरी कुर्सी को खास तौर पर दिखाया गया है, जिसके साथ टैगलाइन हैं- 'यह सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है।' यह टैगलाइन देश पर आधारित एक गंभीर कहानी की ओर इशारा करती है।

चिन्मय मंडलेकर की ओर से निर्देशित इस फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स ने प्रस्तुत किया है। विपुल अमृतलाल शाह फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और को-प्रोड्यूसर आसीन ए. शाह हैं। इसकी कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है।

 

Tags: Adah Sharma , Governor , Manoj Bajpayee , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD