Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गेहूं खरीद में किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल/रायसेन , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 26, 2026, 16:38 IST

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र के चार जिलों के किसानों की गेहूं खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री चौहान ने शनिवार को रायसेन में अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के चारों जिलों में गेहूं व चना उपार्जन व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता, समयबद्धता और किसानों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्लॉट बुकिंग व्यवस्था को सुचारू और आसान बनाने, पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने और खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि गेहूं उपार्जन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि हमारा एक ही संकल्प है कि हमारे लिए किसान भगवान हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। हम खरीदी करके किसान पर कोई उपकार नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम किसान के ऋणी हैं, जिन्होंने देश को गेहूं के मामले में आत्मनिर्भर बनाया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम भावना से युद्धस्तर पर कार्य करते हुए किसानों की सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि कुल खरीदी का लक्ष्य, स्लॉट बुकिंग की स्थिति, खरीदी केंद्रों की संख्या, अब तक खरीदी गई मात्रा, बारदाने की उपलब्धता और केंद्रों पर मूलभूत व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि खरीदी केवल वास्तविक किसानों से ही की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही किसानों को यह स्पष्ट संदेश दिया जाए कि उनकी उपज हर हाल में खरीदी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत का सम्मान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। गेहूं खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी होनी चाहिए।

किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भटकना न पड़े, यह हर अधिकारी सुनिश्चित करे। बैठक में विदिशा जिले की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने निर्देश दिए कि यदि आवश्यकता हो तो खरीदी केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि समय कम होने के कारण किसानों को असुविधा न हो। साथ ही सर्वर की समस्याओं को तत्काल दूर करने, प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बैंक से भुगतान निकालने में आ रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि, हमें हर हाल में खरीदी करनी है। यदि जरूरत हो तो तत्काल निर्णय लेकर खरीदी केन्द्र बढ़ाएं और व्यवस्थाएं मजबूत करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मैं खुद 24 घंटे उपलब्ध हूं और एक फोन कॉल पर सहयोग के लिए तैयार हूं। साथ ही, उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड स्तर पर सतत निरीक्षण के निर्देश भी दिए, ताकि गेहूं उपार्जन पूरी तरह सुचारू ढंग से संचालित हो सके।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD