Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

14 साल पुरानी खटास भूलीं सुनीता आहूजा, शो के दौरान भांजे कृष्णा अभिषेक ने पैर पकड़कर माफी मांगी

TV, Television, Krushna Abhishek, Sunita Ahuja, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 16:07 IST

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच पिछले कुछ वर्षों से चली आ रही कड़वाहट आखिरकार खत्म हो गई है। कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' शो के दौरान जब सुनीता आहूजा ने एंट्री ली, तो सेट पर मौजूद सभी लोग दंग रहे। इस दौरान कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा के आंखों में आंसू नजर आए।

दरअसल, शो के दौरान कृष्णा अपनी मामी को देखकर इतने भावुक हो गए कि उन्होंने फर्श पर लेटकर अपनी मामी के पैर पकड़ लिए और बीते वर्षों में हुई हर गलती और उनके दिल को पहुंची ठेस के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। कृष्णा की माफी पर सुनीता ने बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें गले लगाया और कहा कि कृष्णा उनके बेटे जैसा है।

मां कभी बच्चों से ज्यादा देर नाराज नहीं रह सकती। सुनीता ने साफ किया कि अब उनके मन में किसी के लिए कोई खटास नहीं है और वह पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहती हैं। इस दौरान कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी भावुक नजर आईं। एक समय में सुनीता और कश्मीरा के बीच जुबानी जंग देखी गई थी, लेकिन इस मुलाकात में कश्मीरा ने भी दिल से अफसोस जताया।

उन्होंने सुनीता के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि वह परिवार को बहुत याद करती थीं। सुनीता और कृष्णा-कश्मीरा का यह झगड़ा करीब 14 साल पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट और आपसी गलतफहमी की वजह से शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों परिवारों ने सालों तक एक-दूसरे से दूरी बना ली थी और कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी की थी।

हालांकि, इस मुलाकात में गोविंदा नजर नहीं आए, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही कृष्णा और गोविंदा भी एक साथ नजर आएंगे। कृष्णा और कश्मीरा 'सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स' में अपनी कुकिंग स्किल्स से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं और अब इस रीयूनियन ने शो की रौनक और बढ़ा दी है।

 

Tags: TV , Television , Krushna Abhishek , Sunita Ahuja , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD