Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

झूठ, फरेब और धोखे की राजनीति से तंग आकर AAP नेता भाजपा में शामिल हुए : तरुण चुग

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली/चंडीगढ़ , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 10:46 IST

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल सहित 7 सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन पंजाब की राजनीति के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम अरविंद केजरीवाल की झूठ, फरेब और धोखेबाजी की राजनीति पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।

चुग ने कहा कि जिन लोगों को आगे कर अरविंद केजरीवाल ने देश और पंजाब की जनता को बदलाव के बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, आज वही लोग AAP की वास्तविकता—झूठ, माफियाराज, रंगदारी और संस्थागत भ्रष्टाचार के घिनौने चेहरे—को समझकर उससे दूरी बना रहे हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि पार्टी के भीतर केजरीवाल की कार्यशैली को लेकर गहरी निराशा और असंतोष है।

चुग ने कहा कि पंजाब की जनता पहले ही AAP सरकार के कुशासन, बढ़ते भ्रष्टाचार, माफियाराज, बिगड़ती कानून व्यवस्था और टूटे वादों से त्रस्त है। राज्य का हर वर्ग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। किसानों, युवाओं, उद्योगपतियों, व्यापारियों और महिलाओं से किए गए वादे केवल राजनीतिक जुमले और कोरे झूठ साबित हुए हैं।

चुग ने कहा कि अब केवल जनता ही नहीं, बल्कि AAP के अपने संस्थापक नेता और सांसद भी यह समझ चुके हैं कि यह पार्टी जनसेवा के लिए नहीं, बल्कि कुछ लोगों के निजी राजनीतिक हितों की पूर्ति का माध्यम बन चुकी है। यही कारण है कि लोग तेजी से इस पार्टी से दूरी बना रहे हैं।चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक चुकी है। 

जो पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर बनी थी, आज वही पार्टी भ्रष्ट और समझौतावादी लोगों के कब्जे में आ चुकी है। राष्ट्रहित और सिद्धांतों से समझौता न करने वाले लोग अब इस पार्टी को छोड़ रहे हैं क्योंकि वे उसके पापों में भागीदार नहीं बनना चाहते।चुग ने जोड़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन और राष्ट्रप्रथम की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में हर राष्ट्रवादी सोच रखने वाले व्यक्ति का स्वागत है।

चुग ने कहा कि यह घटनाक्रम अरविंद केजरीवाल और उनकी लूट की राजनीति चलाने वाली पूरी लॉबी के लिए स्पष्ट संदेश है कि पंजाब अब भ्रम, झूठ और धोखे की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा। पंजाब की जनता स्थिरता, विकास, सुशासन और भरोसे की राजनीति चाहती है और भाजपा इस उम्मीद का सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD