Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वरुण धवन का 'बर्थडे जैम' आउट, हार्डी संधू की आवाज में रिलीज हुआ 'वाओ'

Varun Dhawan, Mrunal Thakur, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai, Wow, Harrdy Sandhu, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 16:27 IST

डेविड धवन ने लंबे अंतराल के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। शुक्रवार को मेकर्स ने दर्शकों को सरप्राइज देते हुए फिल्म का नया गाना 'वाओ' रिलीज किया है। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया, जिसे अभिनेता ने अपना बर्थडे जैम बताया है।

अभिनेता वरुण ने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मेरे जन्मदिन पर यह गाना रिलीज हुआ है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरे इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।" यह गाना एक जबरदस्त डांस नंबर है, जिसे सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं।

गाने में वरुण धवन के साथ मृणाल और पूजा हेगड़े की शानदार केमिस्ट्री और डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। शानदार बीट्स से भरपूर गाने को पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और किरण बाजवा ने अपनी आवाज दी है, जबकि तनिष्क बागची, रोनी अजनाली और गिल मछराई ने कंपोज किया है और रोनी और गिल ने इसके बोल लिखे हैं। गाने को लेकर हार्डी संधू ने अपने विचार शेयर किए।

उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार यह गाना सुना, तभी मुझे इसमें एक खास चमक देखने को मिलती है। इसकी एनर्जी इतनी जबरदस्त है कि आप इसे सिर्फ सुनते नहीं बल्कि महसूस करते हैं।" गायक किरण बाजवा ने इसे चुलबुला और बोल्ड बताया। उनका कहनै है कि ये गाना पार्टी के शौकीनों के लिए एकदम परफेक्ट है। कंपोजर तनिष्क बागची ने बताया कि उनका मकसद इस गाने को आज के समय के हिसाब से दमदार बनाना था।

उन्होंने कहा, "इस गाने की बीट्स इतनी मजेदार है कि यह गाना हर किसी को नाचने पर मजबूर कर देगा।" टिप्स म्यूजिक के कुमार तौरानी ने गाने की सफलता पर विश्वास जताते हुए कहा कि अच्छा संगीत हमेशा अपनी जगह बना लेता है। उन्होंने बताया कि हार्डी संधू की आवाज और वरुण, मृणाल व पूजा के विजुअल्स ने मिलकर इस गाने को मुकम्मल कर दिया है।

 

Tags: Varun Dhawan , Mrunal Thakur , Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai , Wow , Harrdy Sandhu , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD