Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा में बनेगा खिलौना उद्योग के लिए विशेष क्लस्टर : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में प्रदेश की नई उद्योग नीति - 2026 के फाइनल ड्राफ्ट पर हितधारकों के साथ हुआ दो दिवसीय मंथन

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Mohan Lal Badoli
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 12:02 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 250 से 300 एकड़ में एक विशेष क्लस्टर विकसित किया जाएगा। खिलौना उद्योग क्लस्टर विकसित होने से न केवल हरियाणा के उद्योग जगत को नई पहचान मिलेगी बल्कि निर्यात बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। 

उन्होंने यह जानकारी गुरुवार शाम नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दी। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा की नई उद्योग नीति 2026 के फाइनल ड्राफ्ट को लेकर दो दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों ने भाग लिया। करीब 40 प्रतिनिधिमंडलों ने नीति के प्रावधानों की सराहना करते हुए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन्हें नई नीति में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले साढ़े 11 वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं और हरियाणा इस राष्ट्रीय विजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ ‘विकसित हरियाणा’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति 2026 को अंतिम रूप देने से पहले हितधारकों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं और अनुभवों को नीति में शामिल किया गया है। बैठक में ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, एयरोस्पेस, डिफेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में निवेश के प्रति विशेष रुचि दिखाई और कई प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी उद्योग अनुकूल नीतियों के कारण हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। नई उद्योग नीति की प्राथमिकता है कि प्रदेश के हर जिले में निवेश पहुंचे, जिससे संतुलित औद्योगिक विकास सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि नई उद्योग नीति से रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और हरियाणा के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने सभी हितधारकों का बहुमूल्य सुझाव देने के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि नई नीति राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को और सशक्त बनाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली व चीफ कॉर्डिनेटर इंडस्ट्रीज सुनील शर्मा भी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Mohan Lal Badoli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD