Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा सुपर 100 का शानदार प्रदर्शन, आईआईटी-जेईई मेन में 16 विद्यार्थियों ने रचा इतिहास - महीपाल ढांडा

Mahipal Dhanda, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 16:26 IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल हरियाणा सुपर 100 ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से जुड़े 16 विद्यार्थियों ने आईआईटी-जेईई मेन 2026 (सेशन-2) में 99 प्लस पर्सेंटाइल हासिल कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। 

यह उपलब्धि न केवल हरियाणा बल्कि देश भर के राजकीय विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत है। ढांडा ने कहा कि हरियाणा सुपर 100 कार्यक्रम, विकल्पा फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत राजकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है। 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सुपर 100 से जुड़े कुल 263 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 235 विद्यार्थियों (151 लड़के और 84 लड़कियां) ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है, जो लगभग 89 प्रतिशत की प्रभावशाली सफलता दर को दर्शाता है। 

विशेष रूप से 16 विद्यार्थियों द्वारा 99 प्लस  पर्सेंटाइल प्राप्त करना इस कार्यक्रम की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि परिणामों के अनुसार 35 विद्यार्थियों ने 98 प्लस पर्सेंटाइल, 57 विद्यार्थियों ने 97 प्लस पर्सेंटाइल, 85 विद्यार्थियों ने 95 प्लस पर्सेंटाइल तथा 161 विद्यार्थियों ने 90 प्लस पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। 

उन्होंने कहा कि यह आंकड़े केवल सफलता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और सशक्त शैक्षणिक प्रणाली की सच्ची तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। श्री ढांडा ने ‘मिशन बुनियाद’ की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि 99 प्लस  पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले 16 विद्यार्थियों में से 4 विद्यार्थी इसी मिशन से जुड़े रहे हैं। 

यह इस बात का प्रमाण है कि मजबूत बुनियाद ही भविष्य की बड़ी सफलताओं की आधारशिला बनती है। शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा का यह मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध होगा। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में राज्य के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हरियाणा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

 

Tags: Mahipal Dhanda , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD