Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

हरविन्द्र कल्याण ने की प्रो. असीम घोष से शिष्टाचार भेंट

अनेक समसामयिक विषयों के साथ 27 अप्रैल को बुलाए गए सत्र को लेकर चर्चा

Harvinder Kalyan, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana Governor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 16:21 IST

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को प्रदेश के राज्यपाल प्रो. असीम घोष से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान हरियाणा विधानसभा के 27 अप्रैल को होने वाले सत्र को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को अवगत कराया कि हरियाणा मंत्री परिषद द्वारा 27 अप्रैल को विधानसभा का सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सत्र के संभावित कार्यों पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि हरियाणा मंत्रिमंडल ने बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। 

इस सत्र में राज्य के महत्वपूर्ण विधायी एवं नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने इस संदर्भ में विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि सत्र की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं। 

उन्होंने विशेष रूप से तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, सदस्यों की सुविधाओं तथा मीडिया समन्वय पर ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि सत्र की कार्यवाही निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

 

Tags: Harvinder Kalyan , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD