Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नड्डी में बनेगी एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन, कांगड़ा पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : केवल सिंह पठानिया

औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 15:01 IST

धर्मशाला के समीप नड्डी में प्रस्तावित एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना को लेकर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान केवल सिंह पठानिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय के साथ संयुक्त बैठकें और साइट निरीक्षण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि परियोजना कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने विशेष रूप से वन विभाग से जुड़ी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि नड्डी व्यू प्वाइंट क्षेत्र में लगभग 5.3 किलोमीटर लंबी जिपलाइन का निर्माण प्रस्तावित है, जो एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन होगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 7.50 करोड़ रुपये है और इसे 36 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

यह जिपलाइन धौलाधार पर्वत श्रृंखला की मनोरम वादियों के बीच स्थापित की जाएगी, जिससे पर्यटकों को रोमांच के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय अनुभव मिलेगा। परियोजना को पर्यावरण-अनुकूल (ग्रीन) रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें पेड़ों की कटाई नहीं की जाएगी और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। 

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से कांगड़ा जिले में पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश सरकार के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत कांगड़ा को हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। बैठक में डल स्थित दुर्वेश्वर मंदिर में होने वाली आरती, उसके सौंदर्यीकरण एवं अन्य संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल, एडीएम कांगड़ा शिल्पी वेक्टा, डीएफओ धर्मशाला अमित शर्मा, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास, सहायक अभियंता लोक निर्माण शुभांक,तहसीलदार धर्मशाला गिरिराज, बीडीओअभिनीत कात्यान , प्रोजेक्ट प्रमोटर विवेक महाजन, रोपवे विभाग के अधिकारी, बीओडी एचआरटीसी के निदेशक विवेक राणा, हिमाचली लोकगायक सुनील राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD