Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

राजस्थान की धरती सदैव शौर्य, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की पहचान रही है : ओम बिरला

ओम बिरला अजेय योद्धा लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल हुए

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, BJP Rajasthan, Chief Minister Of Rajasthan, Churu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चूरू , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 13:48 IST

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला बुधवार को चूरू में अजेय योद्धा लेफ्टिनेंट जनरल स्व. सगत सिंह जी राठौड़ की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, वरिष्ठ नेता श्री राजेंद्र राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

श्री बिरला ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह जी का जीवन साहस, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की प्रेरक मिसाल है। द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य से लेकर गोवा मुक्ति आंदोलन में तिरंगा फहराने तक उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। नाथुला बॉर्डर पर उनके साहसिक निर्णयों ने देश की सीमाओं को मजबूत किया, वहीं 1971 के युद्ध में ढाका में पाकिस्तान सेना के आत्मसमर्पण में उनकी भूमिका अहम रही, जिससे बांग्लादेश के गठन का मार्ग प्रशस्त हुआ।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की यह धरती शौर्य और राष्ट्रभक्ति के लिए जानी जाती है। यहां का हर परिवार देश के प्रति समर्पण की भावना से जुड़ा है। यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करेगी। लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि सगत सिंह जी की वीरता और उनका इतिहास देश का गौरव है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि साहस, दृढ़ संकल्प और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसे महानायकों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , BJP Rajasthan , Chief Minister Of Rajasthan , Churu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD