Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा : 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले

Tragedy, Road Accident, Mirzapur Road Accident, Mirzapur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मिर्जापुर , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 12:23 IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-135 पर ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद आग लग गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को रात करीब 8:20 बजे थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के बड़का घुमान के पास ट्रक (एमपी 15 एचए 3775) ने स्विफ्ट कार (यूपी 65 एमटी 4038), बोलेरो (यूपी 63 एसी 5589) और ट्रेलर (बीआर 24 जीसी 7990) को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो और स्विफ्ट कार में तुरंत आग लग गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं, और ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी शव बुरी तरह जल चुके हैं। वहीं, स्विफ्ट कार चालक का शव फंस गया था, जिसे निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है। क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी मिली है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण यह घटना हुई। इस टक्कर के कारण गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। 

हालांकि, घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस घटना के पीछे असली वजह क्या है। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रमंडगंज घाटी में आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क निर्माण की खामियों को लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Mirzapur Road Accident , Mirzapur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD