Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

आईपीएल 2026 : आरआर ने 40 रन से एलएसजी को हराया, जडेजा-आर्चर जीत के हीरो

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Ravindra Jadeja, Jofra Archer, Rajasthan Royals, Lucknow Super Giants, Lucknow
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 12:18 IST

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध 40 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद आरआर आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि लगातार चौथा मुकाबला गंवाकर एलएसजी 9वें स्थान पर मौजूद है।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इस टीम को 32 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (22) के रूप में पहला झटका लगा। इसी स्कोर पर टीम ने ध्रुव जुरेल (0) और वैभव सूर्यवंशी (8) के विकेट भी खो दिए।

इसके बाद कप्तान रियान पराग (20) ने शिमरोन हेटमायर (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की। रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा (20) के साथ छठे विकेट के लिए 33 रन, जबकि शुभम दुबे के साथ सातवें विकेट के लिए 49 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 159/6 के स्कोर तक पहुंचाया।

जडेजा 29 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 43 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शुभम दुबे ने 11 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स 18 ओवरों में महज 119 रन पर सिमट गई। इस टीम ने सिर्फ 11 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

यहां से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने निकोलस पूरन के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। निकोलस 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मिचेल मार्श ने हिम्मत सिंह के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन जुटाकर टीम को 91 के स्कोर तक पहुंचाया। मार्श 41 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हिम्मत सिंह ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

तीन बल्लेबाजों के अलावा, कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर ने महज 20 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि नंद्रे बर्गर और ब्रजेश शर्मा को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं। रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Ravindra Jadeja , Jofra Archer , Rajasthan Royals , Lucknow Super Giants , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD