Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और पंरपराओं को खत्म कर देगी : राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 12:15 IST

तमिलनाडु विधानसभा के सभी 234 सदस्यों के चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राज्य के लोगों से कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को समर्थन देने की अपील की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि तमिलनाडु में यह चुनाव कांग्रेस पार्टी-डीएमके गठबंधन और भाजपा-एआईएडीएमके गठबंधन के बीच विचारधारा की लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एआईएडीएमके को कंट्रोल करती है और तमिलनाडु में किसी भी तरह प्रवेश करने की कोशिश में जुटी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वो तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और परंपराओं को खत्म कर देंगे। एआईएडीएमके नेतृत्व अपने भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के दबाव में है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में हैं और एआईएडीएमके नेतृत्व प्रधानमंत्री के दबाव में है।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा दिल्ली से तमिलनाडु को चलाना चाहती है। भाजपा तमिलनाडु में कठपुतली मुख्यमंत्री और दूरस्थ नियंत्रण वाली सरकार चाहती है। इंडिया गठबंधन ऐसा कभी नहीं होने देगा। तमिलनाडु अपनी पहचान और गरिमा की रक्षा के लिए मतदान करेगा। लेकिन, हम चाहते हैं कि तमिलनाडु के लोग ही तमिलनाडु पर शासन करें। हम चाहते हैं कि तमिलनाडु में वहीं का मुख्यमंत्री हो, जो वहां के लिए और वहां के लोगों के लिए काम करे।

उन्होंने कहा कि हम तमिलनाडु में सामाजिक न्याय के पक्ष में हैं और कांग्रेस-डीएमके गठबंधन सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देते हैं। हमारी सरकार तमिलनाडु में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए योजनाएं लाएगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन का गौरवशाली इतिहास रहा है।

हम इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। तमिलनाडु के लोगों के लिए मेरा संदेश: अपनी पहचान, अपनी भाषा, अपने अधिकारों की रक्षा करें। उन्होंने तमिलनाडु के लोगों से कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को समर्थन देने की अपील की।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD