Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'ब्रदर्स एंड सिस्टर्स' लेकर आ रहे हैं रिश्तों की गर्माहट, मई में ओटीटी पर रिलीज होगी वेब सीरीज

Web Series, OTT, Brothers and Sisters, Chennai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चेन्नई , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 17:53 IST

ओटीटी के इस दौर में जहां एक ओर प्रयोगात्मक और अलग-अलग शैलियों का कंटेंट दर्शकों तक पहुंच रहा है, वहीं आज भी एक बड़ा वर्ग पारिवारिक कहानियों से गहरा जुड़ाव महसूस करता है। इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए नई फैमिली ड्रामा वेब सीरीज ‘ब्रदर्स एंड सिस्टर्स’ दर्शकों के लिए पेश की जा रही है। मेकर्स ने घोषणा की है कि यह शो मई में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

इसका निर्देशन चिदंबरम मणिवन्नन ने किया है। यह सीरीज परिवार, रिश्तों और भाई-बहनों के बीच के प्यार और संघर्ष को भावुक अंदाज में पेश करती है। इस वेब सीरीज में बोस वेंकट और गायत्री शास्त्री मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 'ब्रदर्स एंड सिस्टर्स' की कहानी चार भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है। सभी भाई-बहनों की सोच, करियर और जिंदगी जीने का तरीका अलग-अलग है।

कोई अपने काम में व्यस्त है तो कोई अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों से जूझ रहा है, लेकिन इन सबके बीच जो चीज उन्हें जोड़े रखती है, वह है परिवार का रिश्ता और एक-दूसरे के लिए उनका प्यार। सीरीज में इसी रिश्ते की गर्माहट और परिवार के अंदर होने वाले छोटे-बड़े उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा। सीरीज में बोस वेंकट एक सख्त पिता के किरदार में नजर आएंगे।

उनका किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है, जो कपड़ों का शोरूम चलाता है और अपने परिवार को अपने सिद्धांतों के अनुसार चलाना चाहता है। वहीं गायत्री शास्त्री एक शांत और समझदार गृहिणी की भूमिका निभा रही हैं, जो परिवार को जोड़े रखने की कोशिश करती हैं। इसके अलावा शो में राज अयप्पा, निखिला शंकर, लुथुफ, किशोर, श्रवणिता और प्रोमोथिनी जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

डायरेक्टर चिदंबरम मणिवन्नन ने इस शो को लेकर अपनी भावनाएं भी साझा की हैं। उन्होंने कहा, ''यह सीरीज मेरे दिल के बेहद करीब है। 'ब्रदर्स एंड सिस्टर्स' सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि एक एहसास है। यह शो उन परिवारों की याद दिलाएगा, जिनमें हम बड़े हुए हैं। कई बार परिवारों में प्यार खुलकर नहीं दिखता, लेकिन वह हर रिश्ते में मौजूद रहता है।

यही भावना इस सीरीज में देखने को मिलेगी।'' उन्होंने कहा, ''आज के समय में ज्यादातर लोग सस्पेंस और थ्रिलर कंटेंट बना रहे हैं, लेकिन मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता था जो लोगों के दिल को छू जाए। मेरा मानना है कि दर्शकों को ऐसे शो भी चाहिए जो उन्हें अपने परिवार और रिश्तों की अहमियत का एहसास कराएं।'' 'ब्रदर्स एंड सिस्टर्स' को 100 एपिसोड की लंबी सीरीज के रूप में तैयार किया गया है। इसे इस तरह बनाया गया है कि दर्शक हर हफ्ते इसके नए एपिसोड का इंतजार करें।

 

Tags: Web Series , OTT , Brothers and Sisters , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD