Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

जिला रेड क्रॉस द्वारा कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन

नाममात्र शुल्क पर प्रशिक्षण की शुरुआत

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 17:37 IST

जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की कड़ी में, उपायुक्त श्रीमती कोमल मित्तल द्वारा आज जिला प्रशासनिक परिसर में बहुत ही वाजिब शुल्क दरों पर एक नए कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सेंटर का दौरा करते हुए विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से बातचीत की और इस पहल को जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि इस कंप्यूटर सेंटर के माध्यम से हर वर्ग के बच्चे, युवा और बुजुर्ग नाममात्र शुल्क पर कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसायटी सदैव गरीब और जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने बताया कि इस सेंटर के शिक्षार्थियों में एक पिता-पुत्र की जोड़ी भी शामिल है, जिनमें पिता विजय कुमार सेवानिवृत्ति के बाद और पुत्र विवेक कुमार स्नातक के उपरांत यह कोर्स कर रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त गीतिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंटर में बेसिक कंप्यूटर (3 माह), प्रोफेशनल कंप्यूटर कोर्स (6 माह) तथा प्रोफेशनल टैली अकाउंटेंसी (3 माह) के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि 3 माह के कोर्स की फीस 500 रुपये प्रति माह तथा 6 माह के कोर्स की फीस 1000 रुपये प्रति माह निर्धारित की गई है। इन कोर्सों की टाइमिंग सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा 11:30 बजे से 1:00 बजे तक रहेगी। कोर्स पूरा होने पर विद्यार्थियों को आई एस ओ प्रमाणित सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जो सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

सहायक आयुक्त (ज) डॉ. अंकिता कंसल ने बताया कि जिला रेड क्रॉस द्वारा पिछले वर्ष कुराली में जन औषधि स्टोर खोला गया था, जिसकी बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आम जनता को इसका काफी लाभ मिल रहा है। इसके अलावा 24 फरवरी 2026 को सरकारी बहु-तकनीकी कॉलेज, खूनीमाजरा में विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए ‘विंग्स’ कैंटीन की शुरुआत की गई थी, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं और इस पहल को विद्यार्थियों व स्टाफ का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर सचिव रेड क्रॉस, कंप्यूटर अध्यापिका संध्या, गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा, संदीप सिंह, अरविंदर सिंह तथा रेड क्रॉस की टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD