Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

हरियाणा में फार्म टूरिज्म व होम स्टे से पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

फार्म टूरिज्म व होम स्टे का प्रतिवर्ष का वैश्विक बाजार 5000 करोड़ रुपये का

Dr Amit Kumar Agrawal, Haryana Administration, Mamta Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 15:30 IST

हरियाणा सरकार राज्य में फार्म टूरिज्म व होम स्टे के माध्यम से पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती है जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके लिए फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालकों के सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।यह बात हरियाणा पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में फार्म टूरिज्म तथा होम स्टे संचालकों के साथ आयोजित एक बैठक के दौरान कही। 

इस दौरान पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक ममता शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी राज्य में फार्म टूरिज्म व होम स्टे के विकास को लेकर व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं।बैठक में फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालकों ने अलग अलग विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी देते हुए इनका समाधान करवाने का अनुरोध किया। 

उन्होंने बताया कि फार्म टूरिज्म व होम स्टे का प्रतिवर्ष का वैश्विक बाजार 5000 करोड़ रुपये है जो प्रतिवर्ष बढ़ता जा रहा है। यदि हरियाणा सरकार फार्म टूरिज्म व होम स्टे व्यवसाय के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान करे तो हरियाणा इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रदर्शन कर सकता है।संचालकों ने आवश्यक सुविधाओं व विभिन्न विभागों से मिलने वाली अनुमतियों के संबंध में आने वाली दिक्कतों की विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालक अपनी सभी समस्याएं अगले 5 दिन में लिखित में दें। इसके आधार पर प्रदेश में इन सेवाओं के लिए सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए फार्म टूरिज्म व होम स्टे पाॅलिसी तैयार करवाई जाएगी जिसे कैबिनेट से पास करवाया जाएगा। इसके बाद इन सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों की सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत भी नोटिफाई करवाया जाएगा जिससे सभी संबंधित सेवाएं निर्धारित समय अवधि में उपलब्ध हो सकेंगी।

डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार एग्रो टूरिज्म व होम स्टे से संबंधित अन्य राज्यों द्वारा लागू की गई नीतियों का भी अध्ययन कर रही है ताकि हरियाणा की पाॅलिसी को अधिक अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार हरियाणा में टूरिज्म व होस्पिटिलिटी को भी अन्य उद्योगों के समान बढ़ावा दिया जाएगा ताकि इसके माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार पैदा हो सकें। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भी फार्म टूरिज्म व होम स्टे को ईज-आफ-डूईंग बिजनेस में शामिल किया गया है।

 

Tags: Dr Amit Kumar Agrawal , Haryana Administration , Mamta Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD