Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'दादी की शादी' का ट्रेलर रिलीज : नीतू सिंह के फैसले से मचा हंगामा, कपिल शर्मा की जिंदगी उलझी

Neetu Singh, Kapil Sharma, Dadi Ki Shaadi, Dadi Ki Shaadi Trailer, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 13:12 IST

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म 'दादी की शादी' की चर्चा जोरों पर है। इस कड़ी में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें कॉमेडी, इमोशन और रिश्तों की उलझनें एक साथ देखने को मिल रही हैं। ट्रेलर में जहां हंसी के पल हैं, वहीं कई जगह कहानी में ट्विस्ट भी हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत एक नॉर्मल फैमिली सेटअप से होती है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी एक बड़े और मजेदार मोड़ पर पहुंच जाती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक परिवार में शादी को लेकर हलचल मच जाती है। कपिल शर्मा का किरदार टोनी तलाक के बाद अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहता है और सादिया खतीब से दूसरी शादी करने की तैयारी में होता है।

सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन तभी कहानी में अचानक बड़ा बदलाव आता है। दरअसल, सादिया खतीब की दादी (नीतू कपूर) शादी करने का फैसला लेती हैं। ऐसे में टोनी के दादा (योगराज सिंह) कहते हैं कि अगर लड़की की मां ने शादी की, तो वह रिश्ता तोड़ देंगे। इसके बाद पूरे परिवार को उलझन में दिखाया जाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि दादी को शादी करने से रोकने के लिए मनाया जाता है।

कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब कपिल शर्मा यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आखिर दादी की जिंदगी में कौन व्यक्ति आया है। जैसे-जैसे वह इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं, कहानी ज्यादा मजेदार और उलझी हुई होती जाती है। ट्रेलर में रिद्धिमा कपूर की झलक भी दिखाई गई है, जो इस फिल्म से पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं।

वह अपनी रियल मां नीतू कपूर की बेटी का किरदार निभा रही हैं। इसमें कुछ सस्पेंस वाले हिस्से भी दिखाए गए हैं, लेकिन मेकर्स ने कई चीजें छुपाकर रखी हैं ताकि दर्शकों की रुचि बनी रहे। फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है। फिल्म में कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के अलावा साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब भी हैं। 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

 

Tags: Neetu Singh , Kapil Sharma , Dadi Ki Shaadi , Dadi Ki Shaadi Trailer , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD