Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

2009 में योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण बिल का किया था विरोध, नारी शक्ति से माफी मांगें : सुप्रिया श्रीनेत

Supriya Shrinate, Indian National Congress, Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 13:56 IST

उत्तर प्रदेश में विशेष विधानसभा सत्र बुलाकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की खबरों के बीच कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सीएम योगी को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। आईएएनएस से बातचीत में सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि 2009 में योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण का विरोध किया था।

इसके लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री हाथ जोड़कर आधी आबादी, नारी शक्ति से माफी मांगें। उत्तर प्रदेश में विशेष सत्र जरूर बुलाया जाना चाहिए। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हाथरस, लखीमपुर, आईआईटी बीएचयू में हुई घटनाएं, प्रदेश में जिस तरह महिलाओं की असुरक्षा है, भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े मामले में हमारी सबसे सम्मानित एथलीटों को भी कैसे परेशान किया गया, इन विषयों पर विशेष सत्र के दौरान चर्चा हो कि कैसे आप आंखें बंद करके बैठे थे और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के साथ खड़े रहे।

उन्होंने कहा कि जो बिल सदन में पास नहीं हुआ, वह जबरन और अलोकतांत्रिक परिसीमन का बिल था। हमें कोई संदेह नहीं है यह कहने में कि अगर वह बिल दोबारा आएगा तो भी यह पास नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर उन्होंने कहा कि 543 सीटों की लोकसभा है, एक तिहाई आरक्षण महिलाओं के लिए लागू करने पर पूरा विपक्ष तैयार है।

आप क्यों नहीं उस बिल को ला रहे हैं, जो 543 सीटों में एक-तिहाई महिलाओं को आरक्षण देता है, लेकिन ये कह रहे हैं कि 850 सीटों में ही महिलाओं को आरक्षण देंगे। असलियत यह है कि महिला आरक्षण में सबसे अधिक रोड़ा पीएम मोदी ही खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां-जहां इनकी सरकार है, वहां क्या हो रहा है।

दोनों इंजन एक-दूसरे के विपरीत दिशा में भाग रहे हैं। हकीकत यह है कि जब भाजपा महिलाओं की बात करती है, तो उसका अपना प्रदर्शन कमजोर है। उसके सांसदों में से केवल 12.9 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो लोकसभा के औसत से कम है और उसके विधायकों में से लगभग 9.9 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो राष्ट्रीय औसत से भी कम है। भाजपा को पहले अपने घर को ठीक करना चाहिए।

 

Tags: Supriya Shrinate , Indian National Congress , Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD