Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया द्वारा नैशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स से संबंधित मामलों का निपटारा

मीटिंग के दौरान हाईवे प्रोजेक्ट्स का लिया जायजा, कामों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 10:54 IST

जिले में चल रहे प्रमुख हाईवे प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज हाईवे प्रोजेक्ट्स से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की और इनका मौके पर ही निपटारा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आज यहां जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में संबंधित कंपिटेंट अथॉरिटी फॉर लैंड एक्विजिशन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एन.एच.ए.आई.) के अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर द्वारा फगवाड़ा- होशियारपुर हाईवे और दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे से संबंधित मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की गई।

श्री वालिया ने जोर देते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे से संबंधित यह प्रोजेक्ट जिले के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इन्हें समय पर पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े मुआवजे की वितरण, कब्जे की प्रक्रिया और जमीन के अवार्ड संबंधी लंबित मामलों की जानकारी ली और मौके पर ही उनका निपटारा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत जरूरी कार्रवाई अमल में लाने का निर्देश दिया।

चल रहे हाईवे प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को इन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट जिले के विकास के लिए बहुत अहम हैं और इनके माध्यम से बेहतर क्षेत्रीय संपर्क के साथ विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने अधिकारियों को और बेहतर तालमेल के साथ काम करने पर जोर दिया ताकि इन राष्ट्रीय महत्व के प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा किया जा सके। मीटिंग में एस.डी.एम. शायरी मल्होत्रा, जिला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह भोगल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एन.एच.ए.आई. प्रियंका मीना सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD