Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पश्चिम बंगाल में भाजपा आई तो गुंडे ऊपर जाएंगे या फिर सलाखों के पीछे : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, West Bengal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बीरभूम (पश्चिम बंगाल) , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 20, 2026, 17:25 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की सत्ता में आती है, तो वह गुंडों के राज को खत्म कर देगी। रक्षा मंत्री ने बीरभूम जिले के सैंथिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास विकास कार्य करने के लिए काफी गुंजाइश थी।

एक समय ऐसा भी था, जब पश्चिम बंगाल में निवेश करने के लिए निवेशक मौजूद थे, लेकिन आपने देखा है कि इन गुंडों ने राज्य में क्या किया। अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह राज्य से गुंडों के इस राज को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन के दौरान पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार किस कदर फैल चुका है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आम लोगों को अब यह तय करना होगा कि वे डर और आतंक का यह राज जारी रखना चाहते हैं या इससे राहत पाना चाहते हैं। अगर आप राज्य में भाजपा को सत्ता में लाते हैं, तो गुंडे या तो ऊपर चले जाएंगे या सलाखों के पीछे होंगे। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं तृणमूल कांग्रेस को सबक सिखाएंगी, क्योंकि उसने लोकसभा में महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक को रोकने के लिए अन्य राजनीतिक दलों के साथ साजिश रची थी।

राजनाथ सिंह ने कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देना चाहते थे। भविष्य में ऐसा निश्चित रूप से होगा। तृणमूल, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके और अन्य विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया। इसलिए इस चुनाव में पश्चिम बंगाल की महिलाएं तृणमूल कांग्रेस को सबक सिखाएंगी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद उन्हें यह समझ आ गया है कि इस बार राज्य के लोग भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार चाहते हैं। हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। पिछले 15 साल से पश्चिम बंगाल में हर जगह डर और आतंक का माहौल बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता ने तृणमूल सरकार को 15 साल दिए हैं।

विकास कार्य करने के लिए इतना समय काफी था। देश में ऐसे कई राज्य हैं जिन्होंने पिछले पांच से आठ साल में शानदार विकास कार्य किए हैं। पहले, देश की अर्थव्यवस्था में पश्चिम बंगाल की वित्तीय प्रणाली का योगदान 10 प्रतिशत था। अब यह घटकर 5 प्रतिशत से भी कम हो गया है। इसलिए पश्चिम बंगाल को तत्काल बदलाव की जरूरत है।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD