Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भय और दहशत में जिंदगी गुजार रहे बंगाल के लोग, इस बार परिवर्तन तय : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, West Bengal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नानूर , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 20, 2026, 17:22 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को टीएमसी पर निशाना साधा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से पूरे पश्चिम बंगाल में डर, हिंसा और कथित अत्याचारों का माहौल बना हुआ है। पश्चिम बंगाल की जनता ने टीएमसी को लगातार तीन कार्यकाल दिए हैं। मेरा मानना ​​है कि किसी भी राज्य के विकास के लिए 15 वर्ष कोई छोटा समय नहीं है।

पश्चिम बंगाल के नानूर में रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में बहुत सारे ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने केवल 5-8 वर्षों में ही अपने राज्य का विकास तेजी से किया है। देश की अर्थव्यवस्था में पहले पश्चिम बंगाल का योगदान 10 प्रतिशत हुआ करता था। टीएमसी के आने के बाद वो घटकर 5 प्रतिशत तक पहुंच गया है। लोग भय और दहशत के माहौल में किसी तरह से जिंदगी गुजार रहे हैं।

उन्होंने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार परिवर्तन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं यहां की माताओं, बहनों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आप भाजपा के हाथों को मजबूत करिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। 

आज नहीं तो कल ये होकर रहेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर उन्होंने कहा कि टीएमसी, डीएमके, सपा सहित विपक्ष की पार्टियों ने विरोध किया है। चुनाव में महिलाएं इन पार्टियों को सबक सिखा देंगी। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बड़ी सफलता थी।

मैं देश की सेना के बहादुर जवानों को बधाई देता हूं। मुर्शिदाबाद में केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा कि बंगाल में मैं जो उत्साह देख रहा हूं, उससे यह साफ जाहिर होता है कि बंगाल की जनता ने ममता दीदी को 'बाय-बाय' कहने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में एकतरफा वातावरण दिख रहा है। यहां के लोग कटमनी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न इन सबसे से बहुत दुखी हैं।बंगाल के लोगों ने इस आतंक से मुक्ती पाने के लिए 'कमल' खिलाने का मन बना लिया है।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD