Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आईपीएल 2026 : पीबीकेएस का विजय रथ जारी, एलएसजी को 54 रनों से हराया

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Priyansh Arya, Cooper Connolly, Punjab Kings, PBKS, Lucknow Super Giants, LSG, New Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यू चंडीगढ़ , 19 Apr 2026

Last updated on: Apr 20, 2026, 13:38 IST

आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से हराया। पीबीकेएस से मिले 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। यह पंजाब किंग्स की इस सीजन की पांचवीं जीत है।

255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत शानदार रही। आयुष बदोनी और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 61 रन जोड़े। मार्श 28 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बदोनी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौकै और एक छक्का लगाया।

कप्तान ऋषभ पंत अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की दमदार पारी खेली। पंत ने अपनी इस पारी में एक चौका और 4 छक्के लगाए। निकोलस पूरन की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह 9 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्करम और मुकेश चौधरी ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

दोनों ने मिलकर 33 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए, तो मुकुल 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में मार्को जानसेन ने 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक और चहल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले पंजाब किंग्स ने टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी निभाई।

कोनोली ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। वहीं, प्रियांश ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली। प्रियांश ने अपनी पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया, जबकि नेहल वढेरा ने 13 रन बनाए।

अंतिम ओवरों में शशांक सिंह ने 6 गेंदों में 17 रन बनाए। एलएसजी की तरफ से गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि एम सिद्धार्थ ने 35 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। एलएसजी की यह इस सीजन की चौथी हार है।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Priyansh Arya , Cooper Connolly , Punjab Kings , PBKS , Lucknow Super Giants , LSG , New Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD