Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिला शक्ति से घबराए विपक्ष ने महिलाओं को हक देने वाला बिल गिरवा दिया : अनिल विज

राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले, “जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई”

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 15:39 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े बिल के 54 वोटों से गिरने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "विपक्षी पार्टियों के पुरुष, महिलाओं की शक्ति से घबरा गए और घबराकर उन्होंने बिल गिरवा दिया जबकि ये बिल सारे हिंदुस्तान के पक्ष में था"। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बिल महिलाओं को हक देने का बिल था और परिसीमन का बिल था क्योंकि लोकसभा की सीटें 1976 में जितनी थी आज भी उतनी ही है और 1976 में देश में 56 करोड़ जनसंख्या थी जोकि आज बढ़कर 145 करोड़ हो गई है। 

172 सीटे तो ऐसी है जिनकी जनसंख्या 20 लाख से ज्यादा है। तो यह एक सांसद/ प्रतिनिधि के लिए सभी की समस्या सुनना व हल करना मुमकिन नहीं है। इसलिए इसे बराबर करना बहुत आवश्यक था लेकिन विपक्ष ने जनहित के काम को इकट्ठे होकर इसको गिरवा दिया। 

राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले, “जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई”

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता के आरोपो पर जांच के निर्देश दिए गए हैं जिस पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट रूप से आदेश दिए हैं कि राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता के मामले में जांच की जाए। 

उन्होंने कहा ये आरोप सामने आए है कि राहुल गांधी ने लंदन में भी नागरिकता दिखाई हुई है और अब इस पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने यह कहा कि फिलहाल कोर्ट ने केवल जांच के ही आदेश दिए हैं। 

कानून व्यवस्था के साथ सबके मान-सम्मान की रक्षा करना भी सरकार दायित्व है : अनिल विज

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोक कर उनके साथ बदतमीजी के आरोप लगे है जिसे लेकर मंत्री अनिल विज बोले कि ये बहुत गलत बात है, कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना सरकार का दायित्व है, लेकिन सबके मान सम्मान की रक्षा करना भी सरकार का दायित्व है। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD