Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चंडीगढ़ प्रशासन के सभी विभागों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक

H Rajesh Prasad, Chief Secretary, Chief Secretary Chandigarh, UT Chandigarh, Mandip Singh Brar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 12:58 IST

श्री एच. राजेश प्रसाद, आईएएस, मुख्य सचिव, यूटी चंडीगढ़ ने आज चंडीगढ़ प्रशासन के सभी विभागों के सचिवों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें प्रमुख विकास परियोजनाओं एवं प्रशासनिक मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सचिव, इंजीनियरिंग ने अवगत कराया कि ट्रिब्यून चौक पर यातायात जाम को कम करने के उद्देश्य से फ्लाईओवर, रोटरी एवं अंडरपास के निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। 

मंत्रालय से अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात यह कार्य मई माह में प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। यह भी बताया गया कि बलटाना एवं मक्खन माजरा के निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग को ध्यान में रखते हुए लेवल क्रॉसिंग को समाप्त करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ₹6.5 करोड़ की राशि रेलवे को जमा करवाई गई है, ताकि कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।

शैक्षिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रावास (हॉस्टल) ब्लॉक के निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है तथा निर्माण कार्य मई माह में प्रारंभ होने की संभावना है। पंजाब विश्वविद्यालय/पीजीआई अंडरपास के संबंध में अवगत कराया गया कि इसकी निविदा प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी तथा निर्माण कार्य जून माह में शुरू होने की संभावना है। 

कार्य निष्पादन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग की उचित योजना सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों एवं अन्य हितधारकों द्वारा संयुक्त साइट निरीक्षण भी किया जा चुका है। मुख्य सचिव ने इंजीनियरिंग विभाग को सभी परियोजनाओं में निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने सभी सचिवों को अपने-अपने विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने हेतु भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त, मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को सारंगपुर में निर्धारित स्थल पर शीघ्रातिशीघ्र कॉन्सर्ट आयोजित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

Tags: H Rajesh Prasad , Chief Secretary , Chief Secretary Chandigarh , UT Chandigarh , Mandip Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD