Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वह हमसे बेहतर खेले, पंजाब किंग्स को जीत का श्रेय मिलना चाहिए : हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Punjab Kings, Mumbai Indians, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 12:51 IST

आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस (एमआई) को 7 विकेट से हराया। इस सीजन की लगातार चौथी हार का सामना करने के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने माना कि पीबीकेएस ने खेल के तीनों ही विभाग में मुंबई इंडियंस से बेहतर प्रदर्शन किया।

हार्दिक ने घरेलू मैदान पर मिली हार के बाद कहा, "सच कहूं तो अभी मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हमें सच में फिर से शुरू से सोचना होगा और देखना होगा कि हम कहां पीछे रह रहे हैं। क्या यह खिलाड़ियों की वजह से है? क्या यह एक टीम के तौर पर है? क्या यह प्लानिंग की वजह से है? हम बस इसका पता लगाएंगे और देखेंगे कि आगे हम क्या कर सकते हैं। 

मुझे लगता है कि हमें उन्हें (पंजाब किंग्स) भी इसका श्रेय देना चाहिए। गेंद रिवर्स स्विंग करने लगी थी। दूसरी पारी में ओस आ गई थी और हालात थोड़े बेहतर हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हमें पूरी तरह से हरा दिया।" एमआई के कप्तान ने इशारों-इशारों में यह संदेश दिया कि आने वाले मुकाबलों के लिए टीम कुछ कड़े फैसले ले सकती है।

उन्होंने कहा, "पंजाब किंग्स ने हमसे बेहतर बॉलिंग, बैटिंग और निश्चित रूप से बेहतर फील्डिंग भी की। मुझे लगता है कि हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है, या हमें बस ऐसे ही चलते रहना चाहिए और उम्मीद करनी चाहिए कि हम हालात बदल देंगे। ये कुछ कड़े सवाल हैं जिनका जवाब आखिरकार हमें ही देना होगा, और हां, इसकी जिम्मेदारी हमें ही लेनी होगी।"

अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 195 रन लगाए। टीम की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। डी कॉक ने 60 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए। वहीं, नमन धीर ने 31 गेंदों में 50 रन बनाए। गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने 22 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

पंजाब किंग्स ने एमआई से मिले 196 रनों के लक्ष्य को 16.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 39 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन बनाए। प्रभसिमरन और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 139 रनों की साझेदारी निभाई। आईपीएल 2026 में यह पंजाब किंग्स की लगातार चौथी जीत है, जबकि एमआई को इस सीजन के पांचवें मुकाबले में चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

 

Tags: Hardik Pandya , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Punjab Kings , Mumbai Indians , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD