Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

अमृतसर में सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति काबू ; 6 पिस्तौल बरामद

गिरफ्तार किए गए दो आरोपी बंदूक की नोक पर लूट के मामले में वांछित थे: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 12:23 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन आरोपियों को छह आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मंगल सिंह उर्फ मंगा (30) निवासी गांव काजीकोट, तरनतारन; प्रणव शर्मा उर्फ लड्डू (24) निवासी ऑर्किड वैली, छेहरटा, अमृतसर; और गौरव राणा (25) निवासी गुरु नानक एवेन्यू, अमृतसर के रूप में हुई है। बरामद पिस्तौलों में दो चीन निर्मित .30 बोर पिस्तौल, एक जिगाना .30 बोर पिस्तौल और तीन अन्य .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि अवैध हथियार सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे थे और आरोपी इन खेपों को प्राप्त कर अपराधियों को सप्लाई करते थे।डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसके आगे-पीछे के लिंक स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने संदिग्ध मंगल सिंह उर्फ मंगा को एक .30 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। उसके खुलासे के आधार पर सह-आरोपी प्रणव शर्मा उर्फ लड्डू और गौरव राणा को भी गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से पांच और पिस्तौल बरामद किए गए।

सीपी ने बताया कि आरोपी प्रणव उर्फ लड्डू और गौरव राणा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगे बताया कि दोनों आरोपी बंदूक की नोक पर लूटपाट के मामले में थाना रणजीत एवेन्यू में दर्ज केस में भी वांछित थे। इस संबंध में एफआईआर नंबर 54 दिनांक 04-04-2026 को अमृतसर के थाना छावनी में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (6, 7, 8) के तहत दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD