Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता : दलवीर सिंह ढिल्लों

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने डॉ. अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की सोच को आगे बढ़ाया : चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली

Dalvir Singh Dhillon, Rajwant Singh Ghulli
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धूरी , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 16:05 IST

भारतीय संविधान के निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें श्रद्धा एवं सम्मान अर्पित किया गया। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली तथा वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़ भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा देखे गए सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर हमारे आदर्श हैं और उनके सिद्धांत “पढ़ो, जुड़ो और संघर्ष करो” पर चलते हुए ही समाज को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा डॉ. अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों में इन के चित्र लगाने का उद्देश्य उनके योगदान को सदैव स्मरण रखना और नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान सुखपाल सिंह पाला, बीर भान, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के निदेशक अनिल मित्तल, निदेशक जसपाल सिंह भुल्लर, अधिवक्ता हैप्पी गर्ग, महिला विंग प्रभारी नवजोत कौर, रमणदीप कौर, हरविंदर कौर, गुरप्रीत कौर एवं जसविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Dalvir Singh Dhillon , Rajwant Singh Ghulli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD