Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार कैबिनेट की आखिरी बैठक में भावुक हुए मंत्री और नेता

Nitish Kumar, Patna
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 16:03 IST

बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन बेहद भावुक और ऐतिहासिक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आखिरी कैबिनेट बैठक ली। उन्होंने सभी मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह बिहार के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहे हैं और आगे भी राज्य के विकास में पूरा सहयोग देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही प्रशासनिक जिम्मेदारी किसी और के हाथ में जाए लेकिन उनका मार्गदर्शन हमेशा सरकार के साथ रहेगा।

कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री संजय सिंह ने कहा कि यह दिन सिर्फ एक राजनीतिक बदलाव का नहीं बल्कि एक लंबे दौर के समापन का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम सभी मंत्रियों के लिए बेहद भावुक पल था क्योंकि पिछले लगभग दो दशकों से जिस नेतृत्व में उन्होंने काम किया, वह अब एक नए मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है।

मंत्री रामकृपाल यादव ने भी इस मौके को बेहद भावुक बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक नीतीश कुमार के साथ काम किया है और यह उनकी राजनीतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी को भरोसा दिलाया कि वह हमेशा अभिभावक की भूमिका में रहेंगे और बिहार के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि शाम को एनडीए की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें आगे की राजनीतिक दिशा पर चर्चा होगी। इसी तरह मंत्री लेशी सिंह ने भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह सिर्फ विदाई का पल नहीं है बल्कि गर्व का भी क्षण है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करना उनके लिए सम्मान की बात है।

उन्होंने याद दिलाया कि 1995 से पार्टी के साथ जुड़कर उन्होंने जो राजनीतिक सफर तय किया है उसमें नीतीश कुमार की भूमिका एक मार्गदर्शक और अभिभावक जैसी रही है। लेशी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कई बड़े बदलाव हुए हैं। विकास, सुशासन और सामाजिक बदलाव को उन्होंने प्रमुखता दी है।

उनके अनुसार, महिलाओं को सशक्त बनाने से लेकर गांवों के विकास तक, कई ऐसे काम हुए हैं जिन्होंने बिहार की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि यह योगदान आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। मंत्री जमा खान ने भी कहा कि यह सभी के लिए भावुक क्षण है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में यह स्पष्ट कहा कि वह आगे भी सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे और बिहार के हित में हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD