Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

छोटे पर्दे पर कमबैक को तैयार राजीव खंडेलवाल, ‘तुम हो ना घर की सुपरस्टार’ में आएंंगे नजर

TV, Television, Rajeev Khandelwal, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 15:25 IST

अभिनेता राजीव खंडेलवाल छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। वह नए गेम रियलिटी शो ‘तुम हो ना – घर की सुपरस्टार’ के होस्ट बनकर टीवी पर नजर आएंगे। इस टीवी शो का प्रीमियर 28 अप्रैल से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।

'तुम हो ना घर की सुपरस्टार’ में आम घरेलू महिलाओं को उनके परिवार के साथ मंच पर आने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया, जिसमें राजीव खंडेलवाल एक कंटेस्टेंट अवंतिका और उनके पति से बात करते दिख रहे हैं। 

अवंतिका ने अपने मॉडलिंग करियर को छोड़कर गृहणी का रोल चुना है। राजीव उनसे कहते हैं, “आपने मॉडलिंग का पेशा छोड़ दिया और होममेकर बन गईं।” भावुक होकर अवंतिका के पति बताते हैं कि उनकी पत्नी ने बच्चों के लिए अपना करियर त्याग दिया। 

पति कहते हैं, “मैंने हजार बार कहा कि अगर तुम करियर करना चाहो तो मैं घर संभाल लूंगा।” वहीं, अवंतिका के पति उन्हें हाई हील्स गिफ्ट करके कहते हैं, “8 साल हो गए, मैंने हाई हील्स में नहीं देखा, आज मैं इस मंच पर देखना चाहता हूं।”

इस पर राजीव खंडेलवाल इस जोड़ी का हौसला बढ़ाते हुए कहते हैं, “यह मंच आपका है। यह पल आपका है।” प्रोमो में राजीव के साथ यह जोड़ी मंच को रैंप की तरह इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही है। राजीव खंडेलवाल पिछली बार टीवी पर ‘अमर विश्वास’ में नजर आए थे। 

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘फिल्मी चक्कर’ सीरीज को निर्देशित करके की थी। एक्टर के रूप में उन्हें पहला बड़ा ब्रेक ‘कहीं तो होगा’ में मिला। इसके बाद उन्होंने ‘टाइम बम 9/11’, ‘सुन लेना’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ और ‘रिपोर्टर्स’ जैसी कई सीरीज में काम किया।

साल 2008 में फिल्म ‘आमिर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले राजीव ने ‘शैतान’, ‘साउंडट्रैक’, ‘टेबल नंबर 21’ और ‘सम्राट एंड कंपनी’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। वेब सीरीज में उन्होंने 2018 में ‘हक से’ और 2019 में दिव्यांका त्रिपाठी के साथ ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ में काम किया।

अभिनय के अलावा राजीव रियलिटी शो होस्ट भी कर चुके हैं। उन्होंने ‘डील या नो डील’, ‘सच का सामना’, ‘सुपर कार्स’ और ‘माई एंडेवर’ जैसे कई शो होस्ट किए हैं।

 

Tags: TV , Television , Rajeev Khandelwal , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD