Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीएम मोदी की पहल 'खेलो इंडिया' से पूरे भारत में स्पोर्ट्स को मिला बढ़ावा : पेमा खांडू

Pema Khandu, Itanagar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

ईटानगर , 13 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 17:47 IST

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2017-18 में शुरू की गई ‘खेलो इंडिया’ पहल के बाद से देशभर में खेलों का विकास तेजी से बढ़ा है। रायपुर में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित ‘पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में भाग लेने वाले राज्य दल को मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में अरुणाचल प्रदेश में खेलों के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है, जिससे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन बेहतर हुआ है। खिलाड़ियों और कोचों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश ने 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांचवां स्थान हासिल किया और पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बना।

टीम ने कुल 11 पदक जीते — 6 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं की शुरुआत से अब तक अरुणाचल प्रदेश 60 से अधिक पदक जीत चुका है, जो खेलों में राज्य की लगातार प्रगति को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी राज्य की रैंकिंग में सुधार हुआ है, जिसमें हाल ही में उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स भी शामिल हैं, जहां अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर राज्यों में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में रहा।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और दृढ़ता पैदा करते हैं। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार सभी जिलों में खेल सुविधाओं को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों, कोच, अधिकारियों और खेल संघों के सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ-साथ कोच और सहयोगी स्टाफ के मार्गदर्शन को दिया। रायपुर में खिलाड़ियों की उपलब्धि की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वेटलिफ्टिंग में 5 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक मिले, जबकि एथलेटिक्स में 500 मीटर दौड़ में 1 स्वर्ण पदक मिला।

इसके अलावा पुरुष और महिला फुटबॉल टीमों ने कांस्य पदक जीते, जिससे कुल पदकों की संख्या 11 हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शन राज्य में खेलों की बढ़ती ताकत और युवाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। उन्होंने टीम अधिकारियों, मिशन प्रमुख और कोचों के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने टीम की तैयारी और प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और उनमें अनुशासन, नेतृत्व और सहनशीलता बढ़ाते हैं।उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार खेल ढांचे को और मजबूत करने और प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार सहयोग करती रहेगी। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, जैसे 2027 में मेघालय में होने वाले 39वें नेशनल गेम्स के लिए तैयारी कर रहा है, जिसमें राज्य एक खेल की मेजबानी भी करेगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ‘मिशन ओलंपिक 2028 और 2032’ योजना का भी जिक्र किया, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से तैयार कर ओलंपिक तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम और खेल परिसर बनाने पर भी बड़ा निवेश किया जा रहा है। उन्होंने खेल विभाग, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ अरुणाचल और अरुणाचल ओलंपिक एसोसिएशन के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे स्कीइंग, राफ्टिंग, कायकिंग और अन्य खेलों को बढ़ावा देने की बात भी कही। सभी पदक विजेताओं, कोच और अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने में हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा, 'आपकी उपलब्धियों ने अरुणाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार आपको आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग देती रहेगी।' इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद तापिर गाओ, खेल सचिव अबू तायेंग और खेल एवं युवा मामलों से जुड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Pema Khandu , Itanagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD