Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जरूरत पड़ी तो बंगाल में ममता बनर्जी के लिए प्रचार करूंगा : तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav, Patna
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 13 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 16:02 IST

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी चुनाव जीत रही हैं और बंगाल में अगली सरकार भी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ही बनेगी। पटना में आईएएनएस से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी चुनाव जीतेंगी, हमें पूरा भरोसा है।

हमारी पार्टी वहां पर टीएमसी का साथ देगी। जरूरत पड़ी तो मैं खुद बंगाल में ममता बनर्जी के लिए प्रचार करूंगा। बिहार में नए मंत्रिमंडल विस्तार पर तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सीएम कोई भी बने, उसका रिमोट कंट्रोल गुजरात से ही चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां लोगों का कोई मुख्यमंत्री नहीं है। 

पिछले 20 सालों में इन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया है। पिछले दो महीनों से न तो कोई कैबिनेट बैठक हुई है और न ही कोई फैसला लिया गया है। प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय हो गया है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है, अपराध में वृद्धि हुई है और रोजगार नहीं है। चुनाव के दौरान किए गए वादों में से एक भी पूरा नहीं हो रहा है।

मंत्रियों के मुख्यमंत्री आवास पर बार-बार आने-जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन आ रहा है, कौन जा रहा है-इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी चिंता सिर्फ बिहार की जनता और उनके मुद्दों की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरियां, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, कारखाने और किसानों की समस्याएं-ये हमारी मुख्य चिंताएं हैं।

जो भी सरकार आएगी, वह जनता की सरकार नहीं होगी। जदयू के समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टरों समेत कई जगहों से कथित तौर पर हटाए गए सीएम नीतीश कुमार के पोस्टरों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अब इन्हें हर जगह से हटा दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग भारतीय जनता पार्टी के हैं, और जो लोग जदयू के भीतर बैठकर भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं, ये वही लोग हैं।

बिहार की जनता सब जानती है। हो सकता है वे बोलें नहीं लेकिन वे सब कुछ देखते और समझते हैं। समय आने पर सबको इसका जवाब मिल जाएगा। छात्र राजद का नाम बदलने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘छात्र आरजेडी’ का नाम बदलकर ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार राजनीतिक दल कैंपस या विश्वविद्यालयों में अपने नाम से काम नहीं कर सकते। इसलिए इस नए संगठन का गठन किया गया है।

 

Tags: Tejashwi Yadav , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD