Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

हरदीप सिंह गिल ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

सभी कर्मचारियों का “नमस्ते” पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश

Rahul Chaba, Hardeep Singh Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 13:11 IST

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष श्री हरदीप सिंह गिल ने कहा कि आयोग सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी सुरक्षा तथा समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। श्री गिल ने यहां जिला प्रशासनिक परिसर में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा तथा विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों के कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उपाध्यक्ष ने कार्यकारी अधिकारियों (ई.ओ.) को निर्देश दिए कि सभी सफाई कर्मचारियों का “नमस्ते” पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें आयोग द्वारा निःशुल्क सफाई किट और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी किए जाएं और उनमें उनका ब्लड ग्रुप अवश्य दर्ज हो। साथ ही, सफाई कर्मचारियों का बीमा भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएं तथा उनका पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखा जाए। श्री गिल ने सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से विस्तृत बातचीत की और उनके द्वारा सौंपा गया मांग पत्र भी प्राप्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की वास्तविक संख्या, सामाजिक स्थिति और परिस्थितियों के संबंध में एक माह के भीतर सर्वे पूरा कर रिपोर्ट राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग को भेजी जाए। साथ ही एम.एस. एक्ट 2013 के प्रति जागरूकता के लिए शिविर और कार्यशालाएं आयोजित की जाएं।

पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि इस अधिनियम के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को जागरूक किया जाए और इसके प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी विभागों में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों को तुरंत प्रभाव से भरा जाए। 

इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के कल्याण और अधिकारों की रक्षा हेतु आयोग के निर्देशानुसार समितियां गठित की जाएं, जिनकी बैठक हर तीन महीने बाद डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड अनिवार्य रूप से काटकर जमा कराया जाए।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा ने उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को पूरी तरह लागू किया जाएगा और आयोग के दिशा-निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू कर उनका कल्याण सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) श्री अंकुर महिंद्रू, एस.पी. नवरीत सिंह विरक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rahul Chaba , Hardeep Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD