Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

अल्पसंख्यक आयोग अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध – चेयरमैन जतिंदर मसीह गौरव

चेयरमैन द्वारा संगरूर जिले के अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं पर चर्चा, कई समस्याओं का तुरंत समाधान

Rahul Chaba, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 15:12 IST

ईसाई, मुस्लिम, बौद्ध, पारसी और जैन आदि अल्पसंख्यक समुदायों की समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन श्री जतिंदर मसीह गौरव ने संगरूर में डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा तथा अन्य अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी विभागों के अधिकारी अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

चेयरमैन श्री जतिंदर मसीह गौरव ने कहा कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध और अत्याचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी किसी प्रकार की अनदेखी करता है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने विश्वास दिलाया कि आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के दौरान चेयरमैन श्री जतिंदर मसीह गौरव ने संगरूर जिले के अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया। 

बैठक में संगरूर, सुनाम, दिड़बा, लहरा और धूरी सहित आसपास के गांवों के अल्पसंख्यक समुदायों की सामाजिक, धार्मिक, प्रशासनिक तथा पुलिस संबंधी समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिनके समाधान हेतु चेयरमैन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में विशेष रूप से कब्रिस्तानों से संबंधित समस्याओं, उनके रख-रखाव, स्थान की कमी तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गई। 

कई प्रतिनिधियों ने चिंता व्यक्त की कि गांवों और शहरी क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए पर्याप्त कब्रिस्तान सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर श्री जतिंदर मसीह गौरव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि संगरूर के ईसाई समुदाय के लिए कब्रिस्तान हेतु उपयुक्त भूमि जल्द उपलब्ध करवाई जाए।

इस अवसर पर श्री जतिंदर मसीह गौरव ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा और उनकी सुविधाओं के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अल्पसंख्यक समुदाय की हर समस्या को तुरंत प्रशासन के ध्यान में लाया जाएगा और उसके समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

चेयरमैन ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकों के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय की वास्तविक समस्याओं की पहचान की जा सकती है और उनके समाधान के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उन पर ठोस कार्रवाई करना है, ताकि हर धार्मिक समुदाय अपने अधिकारों के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।

इस अवसर पर आयोग के मुख्य सलाहकार डॉ. लुकस मसीह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अंकुर महिंदरू और सुखचैन सिंह पापड़ा, एसपी राजेश छिब्बर, डीएसपी सुखदेव सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा एवं न्याय अधिकारी सुख सागर सिंह, पादरी हरदीप धूरी, राज सिद्धू, पलविंदर विरक, जगतार सिंह, पादरी रमेश पाल सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rahul Chaba , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD