Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कठुआ में 150 केएलडी 'कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट' का शिलान्यास

Dr Jitendra Singh, Kathua
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कठुआ , 11 Apr 2026

Last updated on: Apr 12, 2026, 15:47 IST

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ में 150 केएलडी क्षमता वाले कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के एसआईटीसी का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि यह शिलान्यास कार्यक्रम विधायक राजीव जसरोटिया, डॉ. भारत भूषण और जीएमसी कठुआ के प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री सहित अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस पहल को संस्थान के लिए एक अहम उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह परियोजना पर्यावरणीय ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस सीईटीपी के स्थापित होने से मेडिकल कॉलेज में उत्पन्न होने वाले बायोमेडिकल और तरल अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस यह प्लांट प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के परिसर में 150 केएलडी क्षमता वाले 'कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट' (सीईटीपी) के एसआईटीसी का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर विधायक राजीव जसरोटिया, डॉ. भारत भूषण, जीएमसी कठुआ के प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।" उन्होंने आगे लिखा, "यह पहल पर्यावरणीय बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने और संस्थान के भीतर बायोमेडिकल तथा तरल कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Kathua

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD