Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा पद संभालते ही पटियाला अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा

गेहूं की सुचारू खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध – डॉ. हिमांशु अग्रवाल

Dr Himanshu Aggarwal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 18:29 IST

पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज अपना पद संभालने के तुरंत बाद पटियाला की अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं की खरीद, बोरों (बारदाना), ढुलाई के लिए परिवहन साधनों, श्रमिकों तथा मंडियों में खरीदी गई फसल का किसानों को तुरंत भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा रबी सीजन के दौरान गेहूं की सुचारू खरीद के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का दाना-दाना समय पर खरीदा जाएगा और उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक डॉ. रविंदर कौर से मंडियों में सफाई, पीने के पानी, शौचालय और मूत्रालय, रोशनी, सुरक्षा आदि सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि गेहूं की खरीद, किसानों को भुगतान और लिफ्टिंग साथ-साथ सुनिश्चित की जाए।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने किसानों से भी अपील की कि वे अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ-सुथरी हालत में ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने पटियाला मंडी में अपनी फसल लेकर आए किसानों और आढ़तियों से भी बातचीत की।

 

 

Tags: Dr Himanshu Aggarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD