Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नीतीश कुमार पर सीएम पद छोड़ने का बनाया गया दबाव, दिल्ली से चलेगी बिहार सरकार : तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav, Patna
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 18:22 IST

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश का अगला सीएम जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि दिल्ली के मेहरबानी से बनेगा। प्रदेश की सरकार जनता के जनादेश से नहीं, दिल्ली से चलाई जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली।

तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि चुनावों के दौरान हमने कहा था कि उन्हें सत्ता में रहने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि भारी जनादेश के बावजूद सरकार क्यों बदल रही है? अगर यह नीतीश कुमार की अपनी इच्छा होती तो चुनाव से पहले ही बता देते, लेकिन यह उनकी इच्छा नहीं है, बल्कि उन पर दबाव है।

उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों, गरीबी, महंगाई और बेदखली की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हजारों लोग अपने घरों से बेदखल होकर बिहार लौट रहे हैं। गैस संकट के कारण नौकरियां खतरे में हैं। बिहार सरकार ने इन लोगों की मदद के लिए कुछ नहीं किया और न ही इस मुद्दे पर कोई चर्चा की।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ कुर्सी बचाने में लगी है। ये लोग बिहार को बदनाम कर रहे हैं और इसे बर्बाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पद को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर सरकार बनती है तो सीएम कौन बनेगा? क्या लोगों का कोई जनादेश है? बिना जनादेश के यह कैसा लोकतंत्र है? हमारी सारी बात सही हुई और बिहार की सरकार दिल्ली से चलेगी।

नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि कल पहली बार नीतीश कुमार बोलने आए थे, लेकिन संजय झा ने उन्हें हटा दिया और बोलने से रोक दिया। कभी कोई उनका हाथ खींचता है, कभी कुर्ता खींचता है। मुख्यमंत्री जब भाषण दे रहे होते हैं तो उनकी लाइन काट दी जाती है। कभी कोई पीछे से कंधा पकड़ लेता है। मुख्यमंत्री का कितना अपमान हो रहा है।

 

Tags: Tejashwi Yadav , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD