Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

सोलर वाला इलेक्ट्रिक फ्लेम स्टोव कम कर सकता है एलपीजी का इस्तेमाल : प्रह्लाद जोशी

Prahlad Joshi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 15:58 IST

केंद्र सरकार स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार नए विकल्पों पर काम कर रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक नई तकनीक वाले इलेक्ट्रिक चूल्हे को लेकर बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि यह तकनीक एलपीजी पर निर्भरता को काफी हद तक कम कर सकती है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रह्लाद जोशी ने बताया कि उन्होंने एक ऐसे आधुनिक चूल्हे का प्रदर्शन देखा, जो बिजली से चलता है लेकिन इसमें गैस की तरह लो फ्लेम निकलती है।

यह तकनीक पारंपरिक एलपीजी चूल्हे की तरह ही खाना बनाने का अनुभव देती है। उन्होंने इस तकनीक को बेहद प्रभावशाली बताया और कहा कि अगर भारतीय कंपनियां इसे अपनाकर देश में बड़े स्तर पर उत्पादन करें, तो यह कुकिंग के तरीके को बदल सकता है। प्रह्लाद जोशी ने कहा, "कल एक भारतीय कंपनी ने एक आयातित चूल्हे का प्रदर्शन किया, जो बिजली से गैस जैसी लौ पैदा करता है।

यह तकनीक वाकई शानदार है और मैं चाहता हूं कि भारतीय निर्माता इसे अपनाएं और देश में विकसित करें।" केंद्रीय मंत्री ने खास तौर पर इस तकनीक को सरकार की पीएम सूर्य घर योजना से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि अगर इस इलेक्ट्रिक चूल्हे को सोलर ऊर्जा से जोड़ा जाए, तो यह घरों में खाना पकाने को न सिर्फ साफ-सुथरा बल्कि लंबे समय में सस्ता भी बना सकता है।

उन्होंने कहा, "जब यह तकनीक पीएम सूर्य घर योजना के साथ जुड़ती है, जो घरों को सोलर ऊर्जा से बिजली बनाने में सक्षम बनाती है, तो यह एलपीजी पर निर्भरता कम करने में गेम चेंजर साबित हो सकती है।" गौरतलब है कि भारत सरकार घरेलू स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर सिस्टम तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

पीएम सूर्य घर के इस बयान को सरकार के उस बड़े लक्ष्य से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाना शामिल है। इस तरह की तकनीक से न केवल सब्सिडी का बोझ कम होगा, बल्कि प्रदूषण भी घटेगा और देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय कंपनियां इस दिशा में आगे बढ़ेंगी और देश की जरूरतों के अनुसार स्वदेशी तकनीक विकसित करेंगी, जिससे स्वच्छ ऊर्जा उपकरणों का एक नया बाजार भी तैयार हो सकता है।

 

Tags: Prahlad Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD