Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऍफ़आरके नीति पर पुनर्विचार की मांग, पंजाब चावल उद्योग प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्री से अहम मुलाकात

पंजाब सहित देश भर के चावल उद्योग के मुद्दों के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध : तरुण चुग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली/चंडीगढ़ , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 10:05 IST

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के नेतृत्व में पंजाब राइस इंडस्ट्री एसोसिएशन (PRIA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री  प्रह्लाद जोशी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के चावल मिलिंग उद्योग से जुड़े गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया, विशेष रूप से फोर्टिफाइड राइस कर्नल (ऍफ़आरके) नीति और राज्य में गहरे भंडारण संकट के समाधान पर जोर दिया।

PRIA के अध्यक्ष  भारत भूषण बिंटा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने मौजूदा FRK नीति पर गहरी चिंता व्यक्त की। एसोसिएशन ने मांग की कि कम से कम मौजूदा वर्ष के लिए फोर्टिफाइड चावल की डिलीवरी को स्थगित किया जाए, यह बताते हुए कि केंद्र सरकार के पास पहले से ही देशभर के गोदामों में फोर्टिफाइड चावल का भारी भंडार मौजूद है।  

बिंटा ने कहा कि यदि एक वर्ष के लिए फोर्टिफाइड चावल की डिलीवरी रोक दी जाती है, तो FRK से जुड़ी जटिलताओं के कारण चावल मिलिंग उद्योग पर जो भारी दबाव बना हुआ है, वह काफी हद तक कम हो जाएगा।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अतिरिक्त भंडार होने के बावजूद FRK पर लगातार जोर देने से मिलिंग कार्य प्रभावित हुआ है और पंजाब के चावल मिलरों पर अनावश्यक वित्तीय और परिचालन दबाव बढ़ा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से जमीनी वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने और उद्योग को तत्काल राहत देने की अपील की।

चर्चा के दौरान तरुण चुग ने सुझाव दिया कि ऍफ़आरके को जारी रखने के बजाय सरकार को कम पॉलिश किए गए चावल को स्वीकार करने की नीति पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एफसीआई पंजाब से अत्यधिक पॉलिश किया हुआ चावल स्वीकार कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं है। चुग ने जोर देकर कहा कि यदि कम पॉलिश चावल की नीति अपनाई जाती है, तो चावल की प्राकृतिक गुणवत्ता बनी रहेगी और फोर्टिफिकेशन की आवश्यकता स्वतः समाप्त हो जाएगी। इससे जहां उपभोक्ताओं और उद्योग दोनों को लाभ होगा, वहीं देश पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ भी कम होगा।

एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रणजीत सिंह जोसन ने एआई आधारित अनाज विश्लेषक मशीनों को तुरंत पुनः लागू करने की मांग की। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि ये मशीनें पिछले एक वर्ष से गैर-कार्यक्षील हैं, जिसके कारण एफसीआई स्टाफ द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है और चावल मिलरों में व्यापक असंतोष है। 

उन्होंने कहा कि एआई आधारित प्रणालियों को बंद रखना प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के विपरीत है और इससे खरीद प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। इस पर मंत्री ने मौके पर मौजूद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि एआई आधारित मशीनों की समयबद्ध जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए और यदि किसी प्रकार के उन्नयन की आवश्यकता हो तो उसे पूरा कर तुरंत प्रभाव से दैनिक संचालन में सख्ती से लागू किया जाए, ताकि मानवीय हस्तक्षेप समाप्त हो सके।

पंजाब में भंडारण स्थान की भारी कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि इस वर्ष पंजाब से लगभग 105 लाख मीट्रिक टन (LMT) चावल की डिलीवरी होनी है, जबकि राज्य के अधिकांश गोदाम पहले से ही चावल और गेहूं के भंडार से भरे हुए हैं। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि पंजाब से चावल और गेहूं की आवाजाही तेज नहीं की गई, तो मौजूदा गति से 105 लाख मीट्रिक टन चावल की डिलीवरी पूरी करने में लगभग एक वर्ष लग सकता है। 

इससे चावल की गुणवत्ता खराब होने का खतरा है और पहले से आर्थिक संकट झेल रहे राज्य के चावल उद्योग को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है।केंद्रीय मंत्री  प्रह्लाद जोशी ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और पंजाब राइस इंडस्ट्री एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि पंजाब से संबंधित सभी मामलों पर उच्च स्तर पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द फोर्टिफिकेशन से जुड़े गंभीर मुद्दों सहित सभी मामलों पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे और चावल उद्योग की समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक एवं व्यावहारिक कदम उठाए जाएंगे।बैठक में  हरि ओम मित्तल,  इंदरजीत गर्ग जॉली,  कमल गर्ग (फिरोजपुर),  पंकज गर्ग,  नवीन गोयल (जगराओं),  दीपक गर्ग, संजीव कुमार तथा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे

 

Tags: Prahlad Joshi , Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD