Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

'गिन्नी वेड्स सनी-2' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और कॉमेडी का दिखा तड़का

Avinash Tiwary, Medha Shankar, Ginny Weds Sunny 2, Ginny Weds Sunny 2 Trailer, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 09 Apr 2026

Last updated on: Apr 09, 2026, 16:25 IST

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी-2' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा का मिश्रण है, जिसके ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 2 मिनट 36 सेकंड के ट्रेलर में अविनाश पहलवान के रोल में नजर आ रहे हैं, तो मेधा मॉडर्न लड़की की भूमिका में हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अविनाश के पहलवानी और दुकान के काम के कारण रिश्तों में अड़चनें आती हैं। मेधा शंकर काफी मॉडर्न हैं और कॉल सेंटर में काम करती हैं, जिसके कारण उसे सही रिश्ता नहीं मिल पाता। इसमें दोनों के माता-पिता एक योजना बनाते हैं। वे अपने बच्चों की सच्चाई बताए बिना शादी तय कर देते हैं।

शादी से पहले अविनाश और मेधा एक-दूसरे से झूठ बोलते हैं, जहां मेधा सीधी-सादी लड़की का लुक अपनाती है, जबकि अविनाश बताता है कि उनका एक स्टार्टअप है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दोनों को एक-दूसरे की सच्चाई पता चल जाती है। ट्रेलर में अविनाश पहलवानी के अंदाज में ताकतवर और मजाकिया दिख रहे हैं, तो वहीं मेधा शंकर का मॉडर्न स्टाइल और कॉन्फिडेंस स्क्रीन पर खूब छा रहा है।

फिल्म रोमांटिक कॉमेडी के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों की नोक-झोंक और भावनाओं को भी अच्छे से दिखाती है। रोमांटिक-कॉमेडी सीक्वल 'गिन्नी वेड्स सनी 2' जी स्टूडियोज की फिल्म है। इसके निर्माता विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल हैं। इसमें प्रशांत झा ने लेखन और निर्देशन किया है। फिल्म में मेधा और अविनाश के अलावा, लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, और अन्य कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2020 में आई विक्रांत मैसी और यामी गौतम की 'गिन्नी वेड्स सनी' का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन पुनीत खन्ना ने किया था। यह फिल्म दिल्ली के बैकग्राउंड पर आधारित थी, जिसमें एक सुलझी हुई लड़की (गिन्नी) और एक बेताब प्रेमी (सनी) की कहानी को दिखाया गया था।

 

Tags: Avinash Tiwary , Medha Shankar , Ginny Weds Sunny 2 , Ginny Weds Sunny 2 Trailer , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD