Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब के आढ़तियों ने वापस ली हड़ताल, गेहूं की खरीद फिर शुरू

गुरमीत खुड्डियां और गोयल ने आढ़तियों की जायज मांगों के समाधान का दिया भरोसा

Gurmeet Singh Khudian, Barinder Kumar Goyal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Apr 2026

Last updated on: Apr 09, 2026, 09:28 IST

पंजाब के आढ़तियों ने आज कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां और जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल के साथ बैठक के बाद एक हफ्ते से चल रही हड़ताल वापस ले ली है। हड़ताल वापस होने से राज्य की मंडियों में गेहूं की फसल की निर्विघ्न खरीद फिर शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार सरदार खुड्डियां और श्री गोयल ने फेडरेशन ऑफ आढ़तिया एसोसिएशन ऑफ पंजाब के अध्यक्ष विजय कालड़ा की अगुवाई वाले आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी विभिन्न मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। सरकार द्वारा आढ़तियों के जायज मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और समाधान करने के आश्वासन के बाद फेडरेशन ने तुरंत हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया।  

सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा, “मौसम की खराबी ने हमारे किसानों को बहुत प्रभावित किया है। इसमें कोई शक नहीं है कि चाहे सरकार हो, आढ़ती हो या कोई अन्य साथी, हम सब किसानों के कारण ही रहते हैं। प्राकृतिक आपदाओं से कोई अकेला नहीं निपट सकता, इसलिए ऐसे समय में हमें एकजुट होकर एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।”  

उन्होंने आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि उनके दरवाजे बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने आगे कहा, “यह जरूरी नहीं है कि हम हमेशा मुद्दों को हल करने के लिए कोई बड़ी औपचारिक बैठक करें। छोटी लेकिन सौहार्दपूर्ण बातचीत भी बड़ी समस्याओं का समाधान कर सकती है। यदि किसी आढ़ती या किसान को कोई परेशानी आए तो मुझे बताएं। 

हम साथ बैठकर समाधान निकालेंगे।” मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सक्रिय पहल का स्वागत करते हुए विजय कालड़ा ने कहा कि हम एक परिवार हैं। परिवार में बातचीत के माध्यम से मुद्दों का समाधान किया जाता है और किसान हमारी प्रमुख प्राथमिकता हैं तथा हमेशा रहेंगे।  

अधिकारियों को गेहूं की सुचारू, पारदर्शी और निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित बनाने के निर्देश देते हुए सरदार खुड्डियां ने मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसानों के हितों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया और आढ़तियों की जायज समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का भरोसा दिया।

 

Tags: Gurmeet Singh Khudian , Barinder Kumar Goyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD