Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

3200 एकड़ भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, बरिंदर गोयल ने नारू नंगल लिफ्ट स्कीम का किया उद्घाटन

1.42 करोड़ रुपए के सोलर प्रोजेक्ट से घटेगा बिजली खर्च

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Bram Shanker Jimpa, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 18:40 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने आज गांव बसी पुरानी में विधायक ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में नारू नंगल लिफ्ट स्कीम तथा कंडी नहर स्टेज-2 के 330 किलोवाट सोलर पैनल सिस्टम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का वैज्ञानिक एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कर खेती की लागत कम करना और किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास रहा है कि हर खेत व टेल तक पानी पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कंडी नहर के आर.डी. 65693 मीटर पर स्थापित नारू नंगल लिफ्ट स्कीम का निर्माण कंडी नहर के बाएं किनारे स्थित ऊंचे क्षेत्रों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। इस परियोजना के तहत 100-100 हॉर्स पावर की सात मोटरों के माध्यम से नहर का पानी लगभग 75 फुट की ऊंचाई तक उठाया जाता है। 

इसके बाद भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए गुरुत्वाकर्षण प्रणाली से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस लिफ्ट स्कीम के दो चरण हैं, जिनकी कुल डिस्चार्ज क्षमता 20 क्यूसेक है। इसके माध्यम से लगभग 3,200 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

प्रोजेक्ट के अंतर्गत 92 किलोमीटर लंबा भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया गया है, जिससे होशियारपुर और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्रों के 18 गांवों के किसानों को नहरी पानी से सिंचाई का लाभ मिल रहा है। बरिंदर गोयल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से बसी पुरानी, नंदन, बस्सी किक्करां, जहानखेलां, महिलांवाली, बसी हस्त खां, बसी कुंडियां, बसी दाऊद खां, नारू नंगल, कौंडला, अली दी बसी, बैठूला, बसी मुस्तफा, बहादुरपुर बाहियां, नारू नंगल खास, धीरोवाल, बसी अली खां और जंडोली सहित 18 गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि लिफ्ट स्कीम पर 540 किलोवाट का विद्युत भार है। बिजली खर्च में कमी लाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 1.42 करोड़ रुपए की लागत से 330 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम स्थापित किया गया है। इससे बिजली की उल्लेखनीय बचत होगी, परियोजना की संचालन लागत कम होगी तथा किसानों को लंबे समय तक निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 

इस दौरान मौके पर मौजूद गांवों की पंचायतों ने सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसानों की सुध लेते हुए खेतों तक नहरी पानी को पहुंचाया है। इस मौके पर होशियारपुर सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, एस.डी.एम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, एस.ई विजय गिल, अजय मोहन बब्बी, वरिंदर शर्मा बिंदु के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Bram Shanker Jimpa , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD