Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अर्जुन रामपाल ने लेडी लव गैब्रिएला पर लुटाया प्यार, खास वीडियो किया शेयर

Arjun Rampal, Gabriella Demetriades, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 08 Apr 2026

Last updated on: Apr 08, 2026, 16:30 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच, उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे गैब्रिएला और अपने बच्चों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

सब हंसते-खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ अर्जुन ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी गैब्री। इस साल और आने वाले हर साल तुम्हें ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" अर्जुन और गैब्रिएला लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं। हालांकि, अभिनेता गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप से पहले मॉडल मेहर जेसिया के साथ शादी के बंधन में थे।

दोनों ने 1998 में शादी की थी। इस शादी से दोनों को दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। शादी के 20 साल बाद अर्जुन रामपाल और मेहर ने तलाक ले लिया था। कपल की बेटियों की कस्टडी मेहर के पास है। वहीं, साल 2018 में अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कुछ महीने के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे और साल 2019 में अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने रिलेशन को कंफर्म किया था।

गैब्रिएला ने जुलाई 2019 में बेटे एरिक को जन्म दिया था। इसके 4 साल बाद 2023 में गैब्रिएला ने दूसरे बेटे एरिव को जन्म दिया। छह साल के रिलेशनशिप के बाद कपल ने कुछ समय पहले सगाई कर ली और जल्द शादी कर सकते हैं। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स एक दक्षिण अफ्रीकी मॉडल, फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री हैं। गैब्रिएला ने 16 साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वे कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। गैब्रिएला सिनेमा की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'सोनाली केबल' और तेलुगु फिल्म 'ओपिरी' में काम किया है।

 

Tags: Arjun Rampal , Gabriella Demetriades , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD